अब हवाई यात्रा भी हो सकता महंगी, आईओसी ने एटीएफ के 30 प्रतिशत दाम बढ़ाये
एनएमटी न्यूज डेस्क. पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस सिलेण्डर की आसमान छूती महंगाई के बाद अब एक और झटका सहने के लिये तैयार रहिये। अगर आप हवाई यात्रा करते हैं तो आपको अधिक पैसे देने पड़ सकते हैं। क्योंकि एटीएफ महंगा होने के कारण से एयरलाइन्स किरायों के दाम बढ़ा सकती हैं।
प्लेन में उपयोग होने वाला एटीएफ हुआ महंगा
हवाई जहाज में जो ईधन डाला जाता है उसे एयर टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) कहते हैं जिसके दाम गुरूवार को दिल्ली में बढ़कर 68, 262 रूपये प्रति किलोलीटर हो गये हैं। यह इस वर्ष जनवरी के मुकाबले में लगभग 30 प्रतिशत अधिक है। जनवरी 2021 में एटीएफ का दाम 50, 979 रूपये था। तेले मार्केटिंग कंपनी आईओसी ने दिल्ली क्षेत्रमें एटीएफ के दाम 3.6 प्रतिशत तक बढ़ा दिये है। दरअसल ग्लोबल मार्केट में भी क्रूड ऑयल के दाम तेजी से बढ़े हैं। जिसका असर एटीएफ पर भी पड़ा हैं।
आगे भी बढ़ सकती हैं कीमतें
आंकड़ों के मुताबिक, ATF के दाम आगे भी बढ़ सकते हैं. जनवरी में ATF का रेट 50, 979 रुपये प्रति किलोलीटर था, फरवरी में इसके दाम बढ़कर 53795 रुपये पर आ गए थे, इसके बाद अप्रैल में इसके दाम 58374 रुपये हो गए थे. इसके बाद मई में ये बढ़कर 61690 रुपये पहुंच गए थे और जून में ये 64118 रुपये पर बिक रहा था.
महीना ATF की कीमत
जनवरी 50, 979
फरवरी 53795
अप्रैल 58374
मई 61690
जून 64118
