पुलवामा शहीद की पत्नी आगरा में प्रतिमा लगाने की मांग को लेकर धरना पर बैठी

आगरा. पुलवामा हमले में शहीद कौशल कुमार की पत्नी ममता रावत आगरा में पति की प्रतिमा के सामने गुरूवार को रातभर धरना पर बैठी रहीं और उसके बाद परिवार के साथ धरनास्थल पर ही सो गयी। आज भी वह धरना पर बैठी हुई है। ममता रावत का कहना है कि जब तक मांग पूरी नहीं होंगी। वह धरना से नहीं उठेंगी। शुक्रवार को योगी यूथब्रिगेड और अन्य संगठनों के पदाधिकारी शहीद की पत्नी का समर्थन करने उनके निवास पर पहुंचेंगे। गुरूवार को एडीएम सिटी, सीओ सदर और उप जिलाधिकारी सहित कई अधिकारी शहीद की पत्नी से मिलने पहुंचे थे। ममता शिक्षा विभाग द्वारा परिवार की सहायता के लिये एकत्र की गयी धनराशि परिवार को न देने पर सीएम योगी आदित्यनाथ और पीएम नरेन्द्र मोदी से मदद की गुहार लगा चुकी है।
शहीद के परिवार को 2 वर्षो से नहीं मिली सहायता राशि
शिक्षकों और कर्मचारियों की इस मदद से 65 लाख 57 हजार की धनराशि एकत्र की गयी थी लेकिन 2 साल के बाद भी नहीं मिली। शहीद की पत्नी ने पिछले 24 जून को सरकार पर कई आरोप लगाये थे। साथ ही जल्द मांग पूरी न होने पर आत्महत्या करने की बात भीकहीं थी। ममता रावत मांग पूरी न होने पर गुरूवार को परिवार के एक दर्जन लोगों के साथ पति की प्रतिमा के आगे धरना पर बैठ गयी हे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *