300 महिलाओं को निःशुल्क वाहन प्रशिक्षण दिया जायेगा-परिवहन आयुक्त

ग्वालियर आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के अंतर्गत परिवहन विभाग मध्यप्रदेश द्वारा एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 11 क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों के अंतर्गत लगभग 300 महिलाओं को निःशुल्क वाहन प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया है। माह जनवरी.फरवरी 2021 में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान इन्दौर के साथ मिलकरए परिवहन विभाग ने लगभग 200 महिलाओं को न सिर्फ हल्के वाहन चलाने के लिये निःशुल्क प्रशिक्षण दिया था,  बल्कि उनमे से कई प्रशिक्षार्थीयों को योग्यता अनुसार नौकरी पाने में भी मदद की थी।

इस पहल की सफलता को देखकर परिवहन मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत द्वारा 16 मार्च को परिवहन अधिकारियों की बैठक में इस योजना को विकसित रूप देने के निर्देश दिये थे। परिवहन आयुक्त मुकेश जैन द्वारा बताया गया है कि इन्दौर के अतिरिक्त यह प्रशिक्षण भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर,  उज्जैन,  रीवा,  सागर,  खण्डवा, धार,  झाबुआ तथा उमरिया में भी दिया जावेगा। संबंधित परिवहन अधिकारियों द्वारा इस संबंध में कार्यवाही करते हुए आवेदन पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया प्रारम्भ की गई है। परिवहन आयुक्त ने इन सभी परिवहन अधिकारियों को वीडियों कॉन्फ्रेसिंग पर यह निर्देशित किया है किए इस योजना का लाभ उन महिलाओं को पंहुचना चाहिए जो वास्तव में जरूरतमंद हो। कोविड.19 से प्रभावित परिवारए अनुसुचित जाति एवं जनजाति के आवेदकों को चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जावें। परिवहन आयुक्त ने इन जिलों के जिलाध्यक्षों को पत्र लिखकर चयन समिति में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को नामांकित करने के लिए लिखा है,  ताकि चयन प्रक्रिया पारदर्शी हो।
उल्लेखनीय है कि,  लाइट मोटर व्हीकल का यह प्रशिक्षण लगभग 200 घन्टें का होता है,  जिसमें थ्यौरी एंव प्रेक्टिकल दोनो पर ध्यान दिया जाता है। यह प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों को ड्राईविंग लाइसेसं लेने के लिए पृथक से किसी औपचारिकता की आवश्यकता नहीं होती है। परिवहन आयुक्त श्री जैन के अनुसार परिवहन विभाग को इस पहल से न सिर्फ इन बहिनों को आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्राप्त होगा बल्कि सार्वजनिक परिवहन में महिलाओं की अधिक उपस्थिति से महिला सुरक्षा को भी बढ़ावा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *