बजाज इलेक्ट्रिक चेतक डिलेवरी सितम्बर से होगी शुरू, एक बार फुल चार्ज में चलेगी 95 किलोमीटर

एनएमटी न्यूज डेस्क. अभी खबर आयी है कि बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलेवरी सितम्बर तिमाही से शुरू हो सकती हैं। कंपनी की 2021-22 की वार्षिक रिपोर्ट में यह जानकारी साझा की गयी हैं। नये बजाज चेतक का प्रॉडक्शन बाज ऑटो के पूणे के चाकन प्लांट में हो रहा है।
अधिक डिमाण्ड के चलते रोकनी पड़ी थी बुकिंग

delivery from september

इसकी ख्याति का अन्दाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि कंपनी के पास इतनी अधिक बुकिंग आयी है कि बजाज ऑटो ने 13 अप्रैल 2021 को दोबारा बुकिंग शुरू की थी। लेकिन डिमांड इतनी ज्यादा आयी कि बुकिंग को 48 घंटे के बाद ही बन्द करना पड़ा था।
दो वेरियेेंट में आयेंगे ईवी स्कूटर

booking stopped

दो वेरियेेंट में आयेंगे ईवी स्कूटर
बजाज ऑटो ने अपने सबसे पॉपुलर स्कूटर चेतक के इलेक्ट्रिक अवतार को बाजार में पुनः लांच किया था और इसके 2 वेरियेंट चेतक प्रीमियम और चेतक अर्बन बाजार में उपलब्ध होंगे।

two variants

बजाज चेतक इलेक्ट्रिक में आईपी67 रेटेड हाईटेक लीथियम ऑयन बैटरी लगी हे। इसे एक स्टैण्डर्ड 5 एम्पीयर के इलेक्ट्रिक आउटलेट पर आसानी से चार्ज किया जा सकता है। ईको मोड पर यह स्कूटर सिंगल चार्ज में 95 किमी तक चलती है। इसमें ऑनबोर्ड इंटेलीजेंस बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम है जो चार्जिंग और डिसचार्जिंग को कन्ट्रोल करता है।
शानदार फीचर्स है

range is 95 km

इसके अलावा इलेक्ट्रिक चेतक में फुली कनेक्टेडर राइडिंग का अनुभव मिलेगा। इसमें डाटा कम्युनिकेशंस, सिक्युरिटी और यूजर अथंटिकेशन जैसे मोबिलिटी सॉल्यूशन दिये गये हैं। चेतक का प्रॉडक्शन बजाज के पूणे के चाकन प्लांट में किया जा रहा है।

features

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *