ग्वालियर में सुबह से ही वैक्सीन लगवाने वालों की केंद्रों पर भीड़ लगी रही
ग्वालियर. टीकाकरण महाअभियान की तरह निर्वाचन की भंती गुरूवार को टीकाकरण अभियान रखा गया है। इमसें पहली बार 40 हजार लोगों को 194 केंद्रों पर टीके का लाभ देने का लक्ष्य रखा गया है। इस बार भी निर्वाचन की भांती तैयारियां की गई है। दूर दराज के क्षेत्रों में बनाए गए केंद्रों के लिए टीमें बुधवार की शाम को ही रवाना कर दी गई थी इसलिए सुबह सभी जगह निर्धारित समय पर टीकाकरण शुरू हो गया। इसके बाद तीन जुलाई को को-वैक्सीन का दूसरा डोज 18 हजार लोगों को दिया जाएगा। दो दिन से टीकाकरण न होने के कारण गुरूवार को सुबह से ही वैक्सीन लगवाने वालों की केंद्रों पर भीड़ लगी रही।
गुरूवार को सुबह 7 बजे सभी टीकाकरण केंद्रों पर स्टाफ पहुंच चुका था। लोगों में भी वैक्सीनेशन को लेकर जबर्दस्त उत्साह देखने को मिला। टीकाकरण केंद्रों पर सुबह से ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था हलांकि वैक्सीनेशन ने रफ्तार सुबह 10 बजे के बाद पकडी इसके बाद काफी संख्या में लोग केंद्रों पर पहुंचे हालांकि गर्मी के चलते अधिकांश लोग दोपहर 12 बजे के पहले ही वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंच रहे थे इस वजह से केंद्रों पर सुबह अधिक भीड़ रही।
21 जून से 30 जून के बीच में डेढ़ लाख डोज लगाने का लक्ष्य पूरा हो चुका है। पिछले सप्ताह 4 दिन टीकाकरण हुआ जिसमें 1 लाख 51 हजार डोज लगाए गए। अब तक जिले की 50 हजार प्रतिरूात आबादी को वैक्सीन का पहला डोज लग चुका है। तीसरी लहर से पहले राज्य शासन का लक्ष्य है कि जिले की पूरी आबादी को वैक्सीन का पहला डोज उपलब्ध हो जाए इसके साथ ही जिले की तीन पंचायत शतप्रतिशत टीकाकृत हो चुकी है।
