पुलिस और प्रशासन की कार्यवाही-चम्बल में रेत माफियाओं के विरोध में बोलने लगे ग्रामीण, चम्बल की रेत ग्वालियर में बिकती है
मुरैना. जिला प्रशासन के आदेश पर गठित टास्क फोर्स नेइ जब से डम्प रेत को मिट्टी में मिलाया है, जिले के गांवों के लोग रेत माफियाओं के खिलाफ बोलने लगे हैं। वह समझ गये हैं कि जिला प्रशासन रेत माफियाओं की नाक में नकेल कस सकता है। 2 दिन पहले वन विभाग, जिला प्रशासन व पुलिस द्वारा कार्यवाही कीगयी थी। जिसमें लगभग 1 हजार ट्रॉली रेत को मिट्टी में मिलवाया गया था।
आपको बता दें कि रेत माफियाओं से केवल वन विभाग व जिला प्रशासन ही नहीं, बल्कि कई गांवों के ग्रामवासी भी ़परेशान हे। उनके खेतों में रेत माफियाओं ने बंदूक के बल पर कब्जा करके अवैध रेत को इकट्ठा करके रखा है। इनके डर के कारण से गांव वाले विरोध नहीं कर पाते हैं। कई किसानों की जमीन तो जबरन कब्जा की हुई है।कारण है, अगर जिला प्रशासन कार्यवाही करता है तो उस जमीन के मालिक से पूछताछ की जायेगी और उस पर कार्यवाही होगी। अपने आपको बचाने के लिये रेत माफिया यह हरकत कर रहे हैं।
गांवों में रेत डम्प करते हैं माफिया
जिले के कई गांवों में रेत माफियाओं द्वारा डम्प किया हुआ रेत पड़ा मिला है। रेत के पहाड़ लगे हैं। रेत माफिया इस डम्प रेत से रेत को फुटकर वालेां को बेचते हैं। यह ट्रॉली वाले जान हथेली पर रखकर शहर में जाकर व ग्वालियर जाकर रेत को बेचते हैं। एक ट्रॉली रेत की कीमत गांव में एक हजार रूपये हैं। जो ग्वालियर में पहुंचकर 4 से 5 हजार रूपये में बिकती हैं।
रेत माफियाओं का पैसा होता खर्च
रेत को चंबल नदी से खोद कर लाने व उसको जेसीबी की मदद से डंप करने में रेत माफिया का काफी पैसा खर्च होता है। अगर डंप रेत पर निरंतर कार्रवाई चलती रही तो रेत माफिया रेत को डंप नहीं करेंगे। वह अपने खर्च को बचाएंगे। उसके बाद ट्रैक्टर ट्राॅलियों में जो रेत भरकर माफिया निकलते हैं उन पर कार्रवाई होती रहेगी। इससे रेत माफियाओं पर काफी हद तक अंकुश लगाया जा सकता है।
कहती हैं एसडीओ
हमारे पास लोगों के फोन आ रहे हैं कि मैडम, फलां जगह रेत डंप किया हुआ है। अगर टास्क फोर्स लगातार मदद करे तो डंप रेत को नष्ट किया जा सकता है।
श्रद्धा पांढरे, एसडीओ, वन विभाग
