जम्मू एयरबेस पर ड्रोन अटैक के बाद ग्वालियर में पुलिस अलर्ट, एसपी ने एयरफोर्स, आर्मी, सीआरपीएफ, बीएसएफ व डीआरडीओ आसपास सतर्कता बरतने के निदेश दिए
ग्वालियर. जम्मू एयरबेस पर हुए ड्रोन हमले के बाद अब ग्वालियर पुलिस भी अलर्ट पर है, ग्वालियर एसपी ने थाना प्रभारियों को एयरफोर्स, आर्मी, सीआरपीएफ, बीएसएफ और डीआरडीओ के आसपास विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए है। एसपी ग्वालियर अमित सांघी का कहना है कि ग्वालियर पुलिस लगातार सेना के अधिकारियों से बैठक आयोजित कर सुरक्षा को लेकर लगातार बातचीत करती है साथ ही जो भी आवश्यक कदम उठाने होते है वह उठाये भी जाते है लेकिन अभी जिस तरीके से हमला हुआ है उसके बाद सतर्कता और बढ़ाना बेहद जरूरी है।
आपको बता दें कि ग्वालियर के महाराजपुरा में एयरफोर्स का एयरबेस, मुरार इलाके में आर्मी केंट एरिया, यूनिवर्सिटी थाना इलाके में डीआरडीओ, पनिहार थाना क्षेत्र में सीआरपीएफ का ट्रेनिंग सेंटर है इसके साथ ही टेकनपुर में बीएसएफ ट्रेनिंग सेंटर भी स्थापित है। सेना के लिहाज से देखें तो ग्वालियर बहुत महत्वपूर्ण स्थान है ऐसे में आवश्यक हो जाता है कि इन क्षेत्रों में विशेष सतर्काता बरती जाए।
क्या है पूरा मामला
जम्मू के ही एयरफोर्ट स्टेशन को शनिवार की रात ड्रोन की मदद से निशाना बनाया गया था हालांकि यहां हुए दो धमाकों में ज्यादा नुकसान नहीं हुआ जिसके बाद जम्मू कश्मीर में पिछले तीन दिनों में तीसरी ड्रोन की हरकत सामने आई है। रविवार को जम्मू कश्मीर में ड्रोन हमले हुए। रविवार के बाद सेना अलर्ट है और जम्मू में एयरफोर्स स्टेशन पर ड्रोन से हुए हमले के बाद रविवार रात को भी दो ड्रोन दिखे थे जिसके बाद सेना ने फायरिंग की तो वो गायब हो गए। इसी बीच सोमवार की रात को भी सुंजवान मिलिट्री एरिया में संदिग्ध ड्रोन देखे गए। उधर एयरबेस पर हुए हमले की जांच अब गृह मंत्रालय ने एनाईए को सौंप दी है, ऐसे में ग्वालियर में भी सख्ती बढ़ा दी गई है।
