कश्मीर में सुरक्षाबलों ने एक पाकिस्तानी आतंकी व एक लश्कर कमांडर सहित दो आतंकी ढेर

जम्मू कश्मीर. मलूरा परिमपोरा इलाके में एनकाउंटर के दौरान सुरक्षाबलों ने एक पाकिस्तानी आतंकी और एक लश्कर कमांडर समेत दो आतंकियों को मार गिराया। इस मुठभेड़ में एक सहायक कमांडेंट, सब इंस्पेक्टर और सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया।
लश्कर का टॉप कमांडर ढेर
आईजी विजय कुमार ने बताया कि जब सुरक्षाबलों ने घर के भीतर घुसने की कोशिश की तो अबरार के साथी पाकिस्तानी आतंकी ने फायरिंग शुरू कर दी जिसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई। मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी आतंकी और लश्कर के टॉप कमांडर अबरार समेत दो आतंकियों को ढेर किया गया है। सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए है इसके अलावा पूरे इलाके में अब सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सेना की ओ से दी गई जानकारी के अनुसार आतंकियों से मुठभेड़ अभी जारी है और सुरक्षाबलों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे है। बीती शाम से शुरू हुए इस ऑपरेशन के बाद आम लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।
जानकारी के अनुसार आतंकी अबरार लावेपुरा में इस साल की शुरूआत में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के तीन जवानों की हत्या में शामिल था हालांकि सुरक्षाबलों ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। अबरार का मारा जाना सुरक्षाबलों के लिए बड़ी कामयाबी है और वह कई आतंकी वारदातों में शामिल था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *