रिश्वत लेते हुए बाबू रविशंकर उपाघ्याय रंगे हाथों गिरफ्तार, परियोजना अधिकारी और क्लर्क रिश्वत मांग रहा था

ग्वालियर. दतिया जिले के भाण्डेर में महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी और क्लर्क बच्चों के पोषण आहर में ही रिश्वत ले रहे थे। आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पोषण आहार सप्लाई करने वाले का भुगतान रोक दिया था। वह 30 हजार रूपये की रिश्वत की मांग कर रहा था। लोकायुक्त पुलिस ने बाबू को घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिय है।
क्या है पूरा मामला
सोहन गांव निवासी चंद्रशेखर आंगनबाड़ी में पोषण आहार सप्लाई करता है। भांडेर में तैनात परियोजना अधिकारी सपना यादव और क्लर्क रविशंकर उपाध्याय ने भुगतान के लिए उससे 30 हजार रिश्वत मांगी थी। बाद में मामला 18 हजार रुपए में तय हुआ। चंद्रशेखर ने इसकी शिकायत ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस से की। मंगलवार की दोपहर बाबू रविशंकर उपाध्याय को तय सौदा के मुताबिक रुपए दिए जाने थे। चंद्रशेखर ने जैसे ही रुपए दिए वैसे ही लोकायुक्त पुलिस ने बाबू को दबोच लिया। क्लर्क से पुलिस रिश्वत की राशि जब्त की और हाथों को भी धुलवाया।
बाबू के सामने पैसे फेंक दिये
रिश्वतखोर बाबू रविशंकर उपाध्याय का कहना है कि मैंने कोई रिश्वत नहीं मांगी। चन्द्रशेखर एक बैग फेंककर गया। इस में कितने रूपये है। इस बात की भी जानकारी नहीं है। उसने आरोप लगाया कि मुझसे चन्द्रशेखर ने इतना कहा है कि यह बैग रख लो। वहीं, आवेदनक चन्द्रशेखर का कहना है कि परियोजना अधिकारी और क्लर्क रूपये की डिमांक कर रहा था। इस बात की शिकायत मैंने की थी। लोकायुक्त पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *