5 करोड़ के नकली नोट जब्त, मप्र व महाराष्ट्र में खपाते थे जाली नोट, 8 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल. मध्यप्रदेश के बालाघाट में नकली नोट की बड़ी खेप पकड़ी गई है। पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया है और इनके पास से 5 करोड़ से ज्यादा के नकली नोट मिले है। इनमें 10 से लेकर 2 हजार रुपए के नोट है। यह गिरोह बालाघाट और महाराष्ट्र के गोंदिया में नकली नोट चला रहा था। पकड़े गए आरोपियों में 6 बालाघाट और 2 महाराष्ट्र के गोंदिया के है। पुलिस को नक्सली कनेक्शन की भी आशंका है। मप्र में संभवतः पहली बार नकली नोट की इतनी बड़ी खेप पकड़ी गई है।
बालाघाट के एसपी अभिषेक तिवारी ने रविवार को बताया कि बैहर और बालाघाट नकली नोगों को खपाने की सूचना लगातार मिल रही थी। दो दिनों तक बैहर पुलिस के साथ ऑपरेशन चलाया गया जिसमें बालाघाट के छह आरोपियों को 8 लाख रुपए के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के गोंदिया जिले से नकली नोट की सप्लाई होने की बात कही इसके बाद पुलिस ने गोंदिया पुलिस की मदद से दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से नकली नोट की सप्लाई कहां से, कब से कर रहे है और जैसे तमाम बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही है।
10 रु. से 2 हजार तक के नकली नोट
जब्त 5 करोड़ की नकली नोटों में 10 रु. से लेकर 2 हजार रुपए तक की नकली नोट बरामद की है। 2 हजार से नोट ज्यादा है हालांकि इतनी बड़ी संख्या में नकली नोट बनाने में स्कैनर या कलर प्रिंटर का या अन्य कोई मशीन का इस्तेमाल किया गया है इस संबंध में जांच की जा रही है।
ये आरोपी गिरफ्तार
राहुल पिता घनश्याम मेश्राम
अनंतराम पिता जंगली पांचे
हरिराम पिता रामेश्वर पांच
नन्हूलाल पिता किशन विश्वकर्मा
हेमंत पिता आत्माराम
मुकरू उर्फ मुकेश पिता वकटु तवाड़े
रामू उर्फ रामेश्वर पिवता रंगलाल मौजे
सप्लाई चेन और सरगना की जांच की जा रही
एसपी ने बताया कि बालाघाट व बैहर पुलिस को नकली नोट खपाने संबंधी सूचना मिली थी। संयुक्त टीम बनाकर कार्रवाई की गई जिसमें बालाघाट से 6 और गोंदिया से दो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। गिरोह के सरगना और सप्लाई चेन से जुड़ी जानकारी के लिए पूछताछ की जा रही है, इस मामले में कई अहम खुलासे होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *