संतों ने दीप जलाकर किया शहीदों की शहादत को नमन, शहर के प्रमुख संतो ने 527 दीप जलाकर शहीदों को दी दीपांजलि
ग्वालियर। कारगिल शहीद सरमन सिंह का बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर शहर के प्रमुख संतो ने 527 दीप जलाकर कारगिल में शहीद हुए सभी 527 अमर बलिदानी यों की शहादत को दीपांजलि के माध्यम से नमन किया। कारगिल युद्ध के अमर बलिदानी वीर सरमन सिंह के बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर आज रविवार को जेल रोड स्थित शहीद सरमन सिंह पार्क में दीपांजलि का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत शहर के प्रमुख संतो में गौशाला के महंत ऋषभदेवनन्द महाराज, सच्चिदानंद ढोली बुआ महाराज , देव प्रकाश गिरी महाराज, कमल पुरी महाराज, समरतीर्थ महाराज एवं कमलदास महाराज जनकताल एवं रामायणी महाराज प्रदीप पाठक द्वारा 527 दीप प्रज्वलित कर अमर बलिदानियों को नमन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
संत ऋषभ देवआनंद गौशाला लाल टिपारा ने अपने उद्बोधन में कहा की आज बलिदान दिवस के रूप में कारगिल के शहीद सरमन सिंह का वीरता दिवस मनाया जा रहा है और ऐसे कार्यक्रम समय समय पर होते रहने चाहिए। अपनी पंक्तियों के माध्यम से कहना चाहता हूं सभी लोगों के साथ संत समाज यहां उपस्थित है, जो संतों ने इस राष्ट्र को दिया है वह जन जन तक पहुंचना चाहिए।
संस्था सचिव विहवल सिंह सेंगर ने संचालन करते हुए कहा कि पूजे ना गए शहीद तो यह बीज कहां से आएगा वीरता का सदैव सम्मान किया जाना चाहिए। हमारे वीर शहीदों के चरणों में नमन करता हूं। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से बजरंग सिंह राठौर श्याम गौड़ लक्ष्मण सिंह छोटे सिंह दिलीप शाक्य डॉ मानवेंद्र सिंह रविंद्र राठौर पुरुषोत्तम कुशवाहा भीम देवदत्त शर्मा रवि यादव लाल सिंह पुष्पेंद्र तोमर राहुल शाक्य मयंक पाठक अंशुमान सेंगर रानू सेंगर सुदर्शन शर्मा राघवेंद्र विशेन आदि उपस्थित रहे।
सेना के अधिकारी शहीद को आज करेंगे नमन
कारगिल शहीद सरमन सिंह खेल एवं शिक्षा प्रसार संस्था के अध्यक्ष राकेश जादौन एवं सचिव विहवल सेंगर ने संयुक्त जानकारी में बताया कि कारगिल शहीद सरमन सिंह के बलिदान दिवस 28 जून को सुबह 9 बजे सेना के वरिष्ठ अधिकारी कर्नल अरिंदम मजुमदार कमान अधिकारी 15 एमपी बटालियन ग्वालियर एवं एनसीसी केडिटों, सामाजिक संस्थाओं एवं गणमान्य नगारिकों द्वारा कारगिल युद्व के 527 अमर शहीदों को श्रद्वासुमन अर्पित किए जाएंगे।
