ट्विटर को बड़ा झटका, शिकायत अधिकारी ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली. सोशल नेटवर्क प्लेटफॉर्म ट्विटर के भारत में नियुक्त किए गए के अंतरिम शिकायत अधिकारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। नये आईटी नियमों के तहत भारतीय यूजर्स की शिकायतों पर कार्रवाई के लिए प्रमुख सोशल मीडिया कंपनियों में शिकायत अधिकारी की नियुक्ति जरूरी है। एक जानकार ने बताया कि हल ही में भारत में ट्विटर की ओर से नियुक्त किए गए अंतरिम शिकायत अधिकारी धर्मेंद्र चतुर ने पद से इस्तीफा दे दिया है।
सरकार ने ट्विटर पर जानबूझकर इन नये नियमों का पालन न करने का आरोप लगाया है और उसकी आलोचना की है। नये नियम 25 मई से लागू हो गए है। ट्विटर ने अतिरिक्त समय समाप्त होने के बाद भी जरूरी अधिकारियों की नियुक्ति नहीं की जिसके साथ उसने भारत में संरक्षण के प्रावधान के जरिए मिलने वाली छूट का अधिकार खो दिया है।
सरकार की कार्रवाई के बाद हुई थी नियुक्ति
नये नियमों के तहत ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप जैसे बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को अतिरिक्त उपाय करने की जरूरत होगी। इसमें भारत में चीफ कंप्लायंस अधिकारी, नोडल अधिकारी और शिकायत अधिकारी की नियुक्ति आदि शामिल है। ट्विटर ने पांच जून को सरकार द्वारा जारी अंतिम नोटिस के जवाब में कहा था कि वह नये नियमों का पालन करना चाहती है और जल्द ही मुख्य अनुपालन अधिकारी की नियुक्ति का ब्यौरा शेयर करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *