सफाई व्यवस्था में लापरवाही पर एएचओ, 2 स्वच्छता निरीक्षक सहित 3 डब्ल्यूएचओ निलंबित

ग्वालियर नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने आज उपनगर ग्वालियर क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 4, 5 एवं 6 में साफ सफाई व्यवस्था में लापरवाही के चलते संबंधित सहायक स्वास्थ्य अधिकारी, 2 स्वच्छता निरीक्षक एवं 3 डब्ल्यूएचओ को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार के उर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के साथ आज सुबह निगमायुक्त शिवम वर्मा द्वारा वार्ड क्रमांक 4, 5 एवं 6 में साफ सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उक्त तीनों वार्डों में कई स्थानों पर सफाई व्यवस्था में लापरवाही मिली जिसके चलते निगमायुक्त ने सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अजय सिंह ठाकुर, स्वच्छता निरीक्षक क्षेत्र क्रमांक 1 धर्मेन्द्र परमार, स्वच्छता निरीक्षक क्षेत्र क्रमांक 2 भगवानदास, डब्ल्यूएचओ वार्ड क्रमांक 4 महेश पथराल, डब्ल्यूएचओ वार्ड क्रमांक 5 मनोज खरे एवं डब्ल्यूएचओ वार्ड क्रमांक 6 राजेन्द्र पारछे को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल संबंधित क्षेत्रों में साफ साफ व्यवस्था कराने एवं निरंतर उक्त वार्डों में सफाई व्यवस्था की माॅनीटरिंग करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *