सम्पत्तिकर जमा नहीं करने पर यषोदा के रेजीडेंसी 3 डयूप्लेक्स एवं 3 फ्लैट्स सील्ड

ग्वालियर नगर निगम के सम्पत्त्किर विभाग द्वारा 26 लाख 23 हजार 956 रुपए का सम्पत्तिकर जमा न करने पर यशोदा रेसीडेंसी ओहदपुर में 3 डयूप्लेक्स एवं 3 फ्लैट्स सील्ड करने की कार्यवाही की गई।
सहायक सम्पत्तिकर अधिकारी महेश पाराशर ने जानकारी देते हुए बताया कि निगमायुक्त शिवम वर्मा के निर्देशन में नगर निगम ग्वालियर द्वारा सम्पत्तिकर वसूली के लक्ष्य की पूर्ति के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत आज अपर आयुक्त राजेश श्रीवास्तव के आदेशानुसार यशोदा रेजीडेंसी पर संपत्तिकर तथा अन्य उपकरणों की राशि रुपए 26 लाख 23 हजार 956 बकाया जमा न कराए जाने पर तालाबंदी की गई। इस संबंध में भवन स्वामी को कई बार पत्र भेजकर तथा मौखिक रूप से भी कहा गया उसके बावजूद भी सम्पत्तिकर की राशि जमा ना होने पर उक्त कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान सहायक सम्पत्तिकर अधिकारी महेश पाराशर, मदाखलत अधिकारी शैलेंद्र सिंह चैहान, सत्येंद्र सिंह भदौरिया, करसंग्रहक राघवेन्द्र भादौरिया तथा वसूली अमला भी मौजूद था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *