इंजीनियर ने कपल के अंतरंग पलों का वीडियों बनाकर किया घिनौना काम, धोखे से मोबाइल में लिया था सीसीटीवी का एक्सेस

नई दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक इंजीनियर ने धोखे से सीसीटीवी कैमरों का एक्सेस अपने मोबाइल पर ले लिया और फिर कपल की अंतरंग संबंधों का वीडियो रिकॉर्ड करने लगा। अब दिल्ली पुलिस की सायबर सेल ने आरोपी इंजीनियर का बेंगलुरू से गिरफ्तार कर लिया है।
सीसीटीवी ठीक करने के बहाने लिया था मोबाइल पर एक्सेस
दिल्ली पुलिस ने बताया कि दक्षिण दिल्ली निवासी पति-पत्नी दोनों जॉब करते हैं उन्होंने अपनी बेटी की देखभाल के लिये एक नौकरानी रखी है और इसी पर नजर रखने के लिये उन्होंने अपने घर से सीसीटीवी लगाया है कुछ माह पूर्व उनके कैमरे खराब हो गये थे और इसके बाद उन्होंने कंपनी के इंजीनियर को बुलाया और राशि दनाम के युवक ने सीसीटीवी कैमरे ठीक करने के बहाने इनका एक्सेस अपने मोबाइल में ले लिया।
वीडियो से कपल को ब्लैकमेल
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राशिद नाम के इंजीनियर ने कैमरों का एक्सेस अपने मोबाइल पर लेने के बाद कपल की अंतरंग पलों का वीडियों रिकॉर्ड कर लिया। कपल का कहना है कि उसने 100 से अधिक वीडियो बना लिये थे और फिर वह उन्हें ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठने लगा।
कपल ने ब्लैकमेल होकर दिये थे पैसे
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इंजीनियर ने पिछले माह कपल को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और पहली किस्त के रूप में 3 लाख रूपये मांगे और पैसो नहीं देने पर वीडियोज को सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देता था। पुलिस ने बताया कि शुरूआत में कपल ने कुछ पैसे दिये थे। लेकिन जब उसकी डिमांड बढ़ने लगी तो उन्होंने सायबर सेल को इसकी शिकायत की और फिर उसे गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी यूपी का निवासी है
बेंगलुरू से गिरफ्तार इंजीनियर राशिद मूलरूप से यूपी के आजमगढ़ का रहने वाला है। राशिद साल 2019 में दिल्ली की एक कंपनी में काम करता था और इस बीच ही वह कपल के घर सीसीटीवी ठीक करने गया था और कैमरों का एक्सेस हासिल कर लिया था। हालांकि बाद में वह एक कंपनी में नौकरी करने बेंगलुरू चला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *