मेनका गांधी के दुर्व्यहार के विरोध वैटनरी डॉक्टर्स ने ब्लैक डे मनाया

ग्वालियर. बुधवार 23 जून को इंडियन वैटनरी एसोसियेशन द्वारा भाजपा की सांसद मेनका गांधी पशु चिकित्सकों के निशाने पर आ गयी है। पशु चिकित्सकों के साथ बदसलूकी करने पर देशभर में उनके व्यवहार की निंदा हो रही है। दुर्व्यवहार के विरोध में इंडियन वैटनरी एसोसियेशन द्वारा ब्लैक डे मनाया जा रहा है इसके अलावा ग्वालियर स्थित व्यास एनीमल केयर एंड क्योर पेट हॉस्पिटल डायरेक्टर डॉ. श्वेता व्यास, डॉ. विनोद व्यास, डॉ. एसके सैन एवं अन्य पशु चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया है। यही मुद्दा ट्विटर के टॉप ट्रेंड में पहुंच गया है। हैश टैग बॉयकॉट मेनका गांधी और हैश टैग मेनका गांधी माफी मांगे दोनों ही ट्रेंड करने लगे। भोपाल में भी इस मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया हैं।

doctor_1.jpg

पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं बीजेपी सांसद मेनका गांधी के व्यवहार से दुःखी मप्र के वैटनरी डॉक्टर्स ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन कर अपने गुस्से का इजहार किया। भोपाल में मप्र राज्य पशु चिकित्सा परिषद के कार्यालय पर काली पट्टी बांधकर काम किया। इस बीच सभी ने मेनका गांधी के व्यवहार की निंदा की और मांफी मांगने के लिये कहा। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने हाथों पर तख्ती लेकर काफी देर तक विरोध प्रदर्शन किया। एसोसियेशन ने मेनका गांधी से अपना बयान वापिस लेने की भी मांग की। यह भी कहा गया है कि जबतक मेनका गांधी माफी नहीं मांगेगी यह विरोध प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा।

पशुचिकित्सक से बदसलूकी पर घिर गईं मेनका गांधी, देशभर में फूटा डॉक्टरों का गुस्सा
बीजेपी की मेनका गांधी का ऑडियो भी वायरल हुआ है। जिसमें वह वैटनरी डॉक्टर से दुर्व्यवहार कर रही हे। उसे एक मिनट में लायसेंस रद्र कराने की धमकी दे रही है। वहीं यह भी कह रही है कि क्या तुम्हारे परिवार में कोई पढ़ा-लिखा नहीं है। क्या, यह मुद्दा गर्माने के बाद ट्वीटर पर भी यह मुद्दा ट्रेंड करने लगा। देश भर के पशु चिकित्सक मेनका गांधी के खिलाफ ट्वीट करने लगे। हैश टैग बॉयकॉट मेनका गांधी और हैश टैग मेनकागांधी माफी मांगें ट्रेंड में रहा । सोशल मीडिया पर भी काफी निंदा की जा रही है। चिकित्सक लिखते हैं कि हमने साढ़े पांच वर्ष पढ़ाई की है और वह कहती है ं कि एक मिनट में लायसेंस रद्द करवा दूंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *