Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

पुलिस चौकी में हुई चोरी, पुलिस सोती रही चोर मालखाने से 2 रायफल और 150 कारतूस ले गये

ग्वालियर. मप्र पुलिस की चौकी में हथियार चोरी का मामला नजर में आया है। घटना जिले के दिमनी थाना क्षेत्र के मिर्घान पुलिस चौकी से बुधवार और गुरूवार की दरमियानी रात की है। पुलिस वाले चौकी में सो रहे थे और चोर सधे पांव आये, मालखाने का ताला, 2 रायफल और 150 कारतूस लेकर चले गये। सुबह 4 बजे जब मालखाने की सुरक्षा कर रहे आरक्षकों को ताला टूटा मिला तो उन्होंने एएसपी रायसिंह नरवरिया का सूचना दी। पुलिस चौकी में चोरी होने की घटना सुनकर आनन-फानन में एसपी व एएसपी तुरंत चौकी पर पहुंचे और छानबीन शुरू कराई। फिलहाल पुलिस जांच की बात कह रही है।

दिमनी थाना - Dainik Bhaskar
पुलिस चौकी में हुई चोरी से पुलिस की बदनामी हो रही है
किसी घर में जब चोरी होती है तो वह पुलिस थाने में पहुंचता है। लेकिन जब पुलिस की चौकी में चोरी हो जाये तो वह किस के पास जाये। इसी बात का डर अब मुरैना पुलिस को सता रहा है। अपनी चौकी में हुई चोरी से पुलिस की बदनामी हो रही है। चोरों के हौंसले इतने बुलंद है कि वह पुलिस की बन्दूकें चुरा कर ले गये। जो पुलिस दूसरों की सुरक्षा का दावा करती है वह खुद सो रही है। फिलहाल इस घटना के बाद जिले की पुलिस की बहुत किरकिरी हो रही है। इस बदनामी से बचने के लिये पुलिस अब जांच की बात कहकर इस मामले को दबा रही है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस इस फिराक में है कि अगर चोरी हुई बन्दूकें बरामद हो जाती हैं तो इस मामले में पर पूरी तरह मिट्टी डाल दी जाये, जिससे बदनामी से बचा सकें।

घटना के बाद कारतूस के बक्से को देखती पुलिस

यह है पूरा मामला
दिमनी थाना क्षेत्र की मिर्घान पुलिस चौकी पर एक प्रभारी व 2 आरक्षक तैनात रहते हैं। रात में दोनों आरक्षक सो गए। पहले से ताक में बैठे चोरों ने मालखाने का ताला तोड़ा और 2 रायफल व बक्सा तोड़कर उसमें से 150 कारतूस चुराकर भाग गए। सुबह 4 बजे जब दोनों आरक्षकों की आंखे खुलीं तो मालखाने का ताला टूटा मिला। जब अंदर देखा तो 2 रायफल गायब थीं। भागते समय कुछ कारतूस जमीन पर पड़े थे। उन्हें देखकर आरक्षकों के होश उड़ गए। आनन.फानन में दोनों आरक्षकों ने पुलिस चौकी प्रभारी को सूचना दी। उसके बाद एडिशनल एसपी रायसिंह नरवरिया को सूचना दी गई। आनन.फानन में एसपी ललित शाक्यवार व एडिशनल एसपी सहित अमला चौकी पर पुहंचा तथा मामले की पड़ताल की।

जानकारी देते एडिशनल एसपी नरवरिया
जांच पड़ताल शुरू, पुलिस डॉग बुलाया
पुलिस ने तुरंत डॉग स्क्वॉड को बुलाया है, लेकिन सब बेकार, फिलहाल पुलिस को चोरों का कुछ भी सुराग अभी तक नहीं मिला है। पुलिस इस मामले को प्रेस्टीज प्वांइट बनाकर चल रही है। क्योंकि इस मामले के बाद जिले में पुलिस बहुत बदनामी हो रही है।

घटना स्थल की जानकारी लेता पुलिस का डॉग स्कवॉड
पुलिस की घोर लापरवाही
इस मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आ रही है पुलिस का काम रात में सोने का नहीं जागने का है। सवाल, यह है कि अगर पुलिस रात में जाग रही थी तो चोरी कैसे हो गयी। अगर सो रही थी तो क्या वह आम जनता की सुरक्षा कर सकती है। फिलहाल इस घटना के बाद पूरे जिले की पुलिस चोरी हुई रायफल व कारतूस बरामद करने की कोशिश में जुट गयी है।
आईजी का मानना है
रायफलों की चोरी शायद नहीं हुई है। इसमें विभाग की लापरवाही रही है। आप इस संबंध में एसपी से बात कर लें । सारी बातें स्पष्ट हो जायेगी। इस संबंधमें जब एसपी ललित शाक्यवार से बात करना चाही तो उनका मोबाइल बन्द था।
मनोज शर्मा, आईजी, चम्बल रेंज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *