Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

बढी सियासी हलचल‘-सिंधिया और नरोत्तम की बंद कमरे में एक घंटे हुई गुफ्तगू, सीएम हाउस में जुटे शिवप्रकाश, मुरली और वीडी 

भोपाल. बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक से ठीक पहले राजनीतिक गलियारों फिर से सनसनी फैली हुई है। एक तरफ सीएम हाउस में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश प्रदेश प्रभारी मुरलीधरराव, प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत की सीएम शिवराजसिंह चौहान के साथ देर रात बैठक हुई, जबकि सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के साथ बन्द कमरे में एक घंटे बात हुई। ज्योतिरादित्य सिंधिया का दो सप्ताह में यह दूसरा भोपाल दौरा है।
सिंधिया बुधवार की शाम को भोपाल पहुंचने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री से मिलने गये और फिर पार्टी कार्यालय में राव, वीडी से मुलाकात की। वह नरोत्तम के घर गये और इसके बाद मप्र में राजनीतिक उथल-पुथल की संभावनाओं की चर्चा फिर शुरू हो गयी। सिंधिया अपने खेमे के मंत्री प्रभुराम चौधरी से मिलने गये और सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया के यहां डिनर किया। नरोत्तम मिश्रा से सिंधिया की मुलाकात की चर्चा इसलिये भी है क्योंकि पहली बार ऐसा हुआ है, जब लम्बी बातचीत के बाद दोनों नेताओं ने कोई टिप्पणी नहीं की है।
बीजेपी की सोशल मीडिया पर टीम पर भड़के सीएम
भाजपा की प्रदेश की सोशल मीडिया टीम पर सीएम शिवराज सिंह और प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव भड़क उठे। राव ने एक प्रजेेंटेशन देकर कहा है कि वर्ष 2012 में भाजपा का ट्विटर अकाउंट बना और जबकि कांग्रेस का बाद में, लेकिन उनके फॉलोअर अधिक है। भाजपा की टीम में कहां कमी है, राव पार्टी काया्रलय में सोशल मीडिया से जुड़े कार्यकर्त्ताओं की बैठक ले रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *