Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

यह है दुनिया की पहली उड़ने वाली रेस कार, 2.8 सेकेण्ड में 100 किमी की रफ्तार

नई दिल्ली. अभी तक आपने एक से बढ़कर एक रेसिंग कारें देखी होंगी। लेकिन आज आपको दिखा रहे हैं। दुनिया की पहली फ्लाइंग रेस कार ऑस्ट्रेलियाई कंपनी ने दुनिया की पहली उड़ने वाली रेसिंग कार अलाउदा एमके-3 की उड़ान का सफल परीक्षण किया हे। यह कार 0-100 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार को महज 2.8 सेकेण्ड में पूरा करने में सक्षम हैं।

रडार और लिडार लेस 

यह कार (Alauda MK3 video) वस्तुओं का पता लगाने के लिए रडार और लिडार दोनों से लेस है।  इस साल फ्लाइंग रेस प्रतियोगिता 3 जगहों पर आयोजित की जाएगी, हालांकि इसका खुलासा अभी नहीं किया गया है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि Alauda MK3 इसमें सबसे पसंदीदा रेसिंग कार बन सकती है।  Mk3 एक 130 किलो का वाहन है जिसमें चार्जिंग के लिए रिमूवेबल बैटरी भी है।  यह केवल 2.8 सेकंड में 0 से 100 किमी की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है और एक बार चार्ज करने पर लगभग 10-15 मिनट तक उड़ सकता है।  इससे पहले इस साल फरवरी में Alauda MK3 को दुनिया के सामने पहली बार पेश किया गया था। Alauda MK3 को दूर से एक सिमुलेटर के जरिये कंट्रोल किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *