Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

मप्र में अगस्त में अनलॉक होंगे कॉलेज, वैक्सीन लगवाने पर ही मिलेगी एंट्री, स्कूल खोलने को पर अभी निर्णय नहीं

भोपाल. मध्य प्रदेश में कोरोना काबू में आने और वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ने से अगस्त माह से कॉलेज खोलने की तैयारी है। बस, कॉलेज में एंट्री से पहले टीचर, स्टूडेंट व अन्य स्टाफ को टीके की कम से कम एक डोज लगवाना अनिवार्य होगा। कॉलेज-स्कूल खोलने को लेकर मंत्री समूह की बैठक में सहमति बन गई है लेकिन अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह लेंगे। बैठक में स्कूल खोलेन को लेकर फिलहाल सैद्धांतिक तौर पर सहमति नहीं बन पाई है।
12वीं के रिजल्ट पैटर्न पर 28 जून को फैसला
इसी तरह एमपी बोर्ड 12वीं के रिजल्ट पैटर्न को लेकर मंत्रियों ने सुझाव दिए है इस पर 28 जून को फैसला होगा। मंत्रालय सूत्रों ने बताया कि कॉलेज-स्कूल खोलने और 12वीं के रिजल्ट को लेकर मंत्री समूह की बुधवार देर शाम मंत्रालय में बैठक हुई जिसमें उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, तकनीकी शिक्षा मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया सहित चारों विभागों के अफसर मौजूद रहे।
बैठक में उच्च शिक्षा विभाग ने मंत्रियों के सामने कॉलेज खोलने को लेकर प्रेजेंटेशन दिया इसमें कहा गया कि चूंकि प्रदेश में वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ गई है और 18 साल से अधिक आयु के 77 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन का पहला डोज लग चुका है इसके साथ ही कोरोना भी काबू में है ऐसे में कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराते हुए कॉलेज खोले जा सकते है। इसको लेकर सभी मंत्रियों ने सुझाव दिया कि जुलाई तक 18 से 25 साल तक के अधिकांश लोगों को पहला डोज लग जाएगा। ऐसे में अगस्त में कॉलेज खोले जा सकते हैं। वहीं उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने बताया मिक फिजिकल तौर पर कॉलेज को खोलने पर विचार विमर्श किया गया है जिन्हें वैक्सीन का एक डोज भी लग गया है उन्हें कक्षा में प्रवेश दिया जा सकता है। संभावना है कि कोविड नियमों के साथ अगस्त में कॉलेज खोले जा सकते है लेकिन इस पर अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ही करेंगे।
सीएम कॉलेज खोलने के संकेत दे चुके है
सीएम शिवराज सिंही ने सोमवार को कहा था कि लोगों ने वैक्सीनेशन के महायज्ञ में भागीदारी की है इसकी रफ्तार यही रही तो कॉलेज, कोचिंग सेंटर और सिनेमा हॉल को खोलने पर विचार करेंगे। प्रदेश में कॉलेज 6 माह पहले 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुले थे लेकिन अप्रैल में बंद कर दिए गए थे जबकि कोचिंग सेंटर सवा साल से बंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *