Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

ग्वालियर में सारेआम गुंडागर्दी, बदमाशों ने पिता-पुत्र को पीटा, गाड़ी को फोड़ा, 2 फायर किए और बंदूक सड़क किनारे फेंककर भाग गए

ग्वालियर. कुछ बदमाशों ने सरेआम गुंडागर्दी करते हुए पिता-पुत्र को पीटा, बदमाशों ने गाड़ी फोड दी और सिर में डंडे मारे इसके बाद राइफल छीनकर ले गए और सड़क पर दो फायर किए फिर राइफल फेंक कर भाग गए। ये घटना मुरार के बंशीपुरा में बुधवार दोपहर की है। घायल पिता-पुत्र ने मुरार थाने में सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने दोनों घायलों का इलाज कराने के बाद हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मुरार के वंशीपुरा निवासी 16 वर्षीय अमन सिंह यादव पुत्र धर्मेन्द्र यादव छात्र है। बुधवार को वह दोस्त के साथ चौहान ट्रेडर्स के सामने बातचीत कर रहा था। इसी दौरान वहां दो बाइक से आए युवाकों ने उनकी एक्टिवा में टक्कर मार दी जिससे अमर गिर गया। जब उसने विरोध किया तो युवकों ने मारपीट कर दी। मामले की सूचना छात्र ने पिता को दी। पिता धर्मेन्द्र यादव वहां पर पहुंचे तो युवकों ने उनके पिता की मारपीट कर उनकी राइफल छीन कर फायरिंग कर दी इसके बाद उनकी कार तोड दी। मारपीट व तोड़फोड़ के बाद हमलावर बंदूक लेकर भाग गए। बदमाशों ने भागते समय दो फायर किए।
सड़क पर पड़ी मिली बंदूक
घायल ने बताया कि मारपीट कर राइफल छीनने वाले युवक कुछ दूरी पर उनकी राइफल फेंक कर चले गए क्योंकि जब उनके पीछे गए तो सड़क किनारे राइफल पड़ी मिली। आस-पास के लोगों ने फायरिंग व मारपीट करने वालों की पहचान अतर सिंह, बबलू किरार व उनके दो अन्य साथियों के रूप में किए है। पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पिता-पुत्र को उपचार के लिए भर्ती कराकर मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *