Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

ड्रायविंग लायसेंस बनवाने के लिये जाना होगा सिरोल पहाडी

ग्वालियर आरटीओ ऑफिस कंपू से ड्राइविंग लायसेंस शाखा को सिरौल पहाड़ी स्थिति नए आरटीओ कार्यालय में अगले माह से शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है । इसके बाद ड्राइविंग लायसेंस बनवाने के लिए शहर के लोगों को कोसों दूर जाना होगा । सिरौल पहाड़ी तक के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट के कोई साधन नहीं हैं । ऐसे में या तो निजी वाहनों से या 2 सौ से 3 सौ रूपए किराए की ऑटो से जाना होगा । कंपू से ऑफिस हटने पर सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं और गर्ल्स को होगी। शहर में तो वेलायसेंस के फोटों खिंचवाने के लिए आसानी से पहुंच जाती हैं । मगर सिरौल पहाड़ी तक जाने के लिए उनकी सुरक्षा का खतरा रहेगा ।
पब्लिक ट्रांसपोर्ट के साधन नहीं है,  वहीं रास्ता भी लंबा हैं,  ऐसे में गर्ल्स और महिलाएं अपने लायसेंस बनवाने के लिए कैसे पहुंचेगी । यह बड़ा सवाल है । बता दें कि एक हजार विस्तर का अस्पताल बना रहे पीआईयू ने कंपू से ड्राइविंग लायसेंस शाखा हटाने के लिए आरटीओ का पत्र भेजा है । हालांकि अस्पताल का निर्माण कार्य बहुत ही धीमी गति से चल रहा है । जिस जगह पर ड्राइविंग लायसेंस बनाए जाते हैं,  वहां तक निर्माण पहुंचा भी नहीं है । वावजूद इसके लायसेंस शाखा को तुरंत ही हटवाने के लिए पीयूआई के अधिकारियों ने आरटीओ पर दवाब डालना शुरू कर दिया है ।

चारों ओर बाउण्ड्रीवॉल नहीं बनाई गयी है
अभी यह निश्चित नहीं किया गया है और अभी तक चारों ओर बाउण्ड्रीवॉल नहीं बनाई गयी है जब बाउण्ड्रीवाल बन कर तैयार होगी, तब हम कंपू स्थित आरटीओ कार्यालय का हिस्सा उनको हैण्डओवर कर देंगे। तभी यहां पर ड्रायविंग लायसेंस बनना संभव होंगे। जबकि दूसरी ओर कोरोना के चलते दूसरा कार्यालय के आने पर भीड़ बढ़ेगी इससे सोशल डिस्टेसिंग का पालन काराना असंभव होगा।
एसपीएस चौहान, आरटीओ, ग्वालियर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *