Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

सीआईडी इंस्पेक्टर को आतंकियों ने घर के पास 3 गोलियां मारीं

जम्मू कश्मीर. श्रीनगर में आतंकवादियों ने मंगलवार की रात को सीआईडी इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना नौगाम इलाके में हुई है। एक पुलिस अधिकारी ने बातया कि नौगाम थाना क्षेत्र के कनिपोरा में आतंकवादियों ने इंस्पेक्टर परवेज अहमद डार को उनके घर के पास 3 गोलियां मार दीं जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहां उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर ली है।
हमले के समय परवेज नमाज अदा कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान 2 हमलावरों ने पीछे से उन पर गोलियां बरसा दीं। इस वजह से परवेज को संभलने का भी मौका नहीं मिला। जम्मू कश्मीर पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में 2 आतंकी पिस्टल से फायरिंग करते दिखाई दे रहे है। उनकी शिनाख्त की जा रही है। संदिग्धों से पूछताछ भी जारी है। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।
आपको बता दें कि सोपोर में मारे गए 3 आतंकियों में से एक के पास मिली राइफल सीआरपीएफ जवानों से छीनी गई थी। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि इस साल मार्च में जम्मू-कश्मीर के लवायपोरा में सीआरपीएफ जवानों पर आतंकी हमला हुआ था। इसमें 3 जवान शहीद हो गए थे। आतंकी हमले के बाद राइफल भी ले गए थे।
बारामूला जिले के सोपोर में सोमवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में खुर्शीद मीर, पाकिस्तान के अब्दुल्ल उर्फ असरार के साथ मोस्ट वांटेड आतंकवादियों में से एक मुदासिर पंडित मारा गया था। तीनों लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी थे। कश्मीर जोन के आईजी विजय कुमार ने बताया क लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी खुर्शीद मीर से बरामद राइफल लवायपोरा हमले में छीनी गई थी। इस हमले में शामिल दूसरे आतंकी नदीम अबरार की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *