Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

युवती ने चौथी मंजिल छलांग लगाई, 3 सेकेण्ड में हुई मौत, दोस्त से मिलने की कहकर निकली थी घर से

ग्वालियर. डिप्रेशन में आई एक युवती ने एक अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। वह कनपटी के बल सड़क पर गिरी और उसकी मौत हो गयी। युवती दोस्त से मिलने की बात कहकर घर सेनिकली थी। युवती ने जिस अपार्टमेंट से छलांग लगाई वह उसके घर से आधा किमी की दूरी पर था। युवती के आत्महत्या की घटना सीसीटीवी फुटेज मं कैद हो गयी, सीसीटीवी हमें दिखाई दे रहा है कि छलांग लगाते ही 3 सेकेण्ड में उसकी मौत हो गयी । घटना मंगलवार की दोपहर गोला का मंदिर ओमसांई अपार्टमेंट की है। खबर मिलते ही युवती के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गये और उनका कहना था कि वह डिप्रेशन में थी और इलाज चल रहा था। दोपहर में वह घर से किसी दोस्त से मिलने जाने की कहकर घर से निकली थी। पुलिस ने शव को निगरानीमें लेकर जांच शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला
गोला का मंदिर स्थित ओम सांई अपार्टमेंट के आसपास मंगलवार दोपहर सब कुछ सामान्य चल रहा था। तभी अचानक एक युवती अपार्टमेंट की चौथी मंजिल की छत की रेलिंग पर खड़ी दिखाई दी। लोगों ने उसे आवाज लगाईए लेकिन उससे पहले ही युवती ने छलांग लगा दी। नीचे सड़क पर वह कनपटी के बल गिरी और वहीं हिचकी लेने के साथ उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गोला का मंदिर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर जांच शुरू कर दी है। युवती के पास एक पर्स पड़ा था। पुलिस ने छानबीन की तो मृतक युवती की पहचान शहर के वायू नगर निवासी 32 वर्षीय ज्योति चंदोलिया के रूप में हुई है। पुलिस ने तत्काल युवती के परिजन को सूचना दी। चंद मिनट में ज्योति का पिता व बहन वहां आ गए।

CCTV कैमरे में अकेले आती दिखी

जब पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरे खंगाले तो अपार्टमेंट में लगे एक CCTV कैमरे में ज्योति के द्वारा उठाया गया आत्महत्या का कदम कैद हो गया। वह अकेले आते हुए दिख रही है। वह पैदल आई और बिना किसी से बात किए अपार्टमेंट में चली गई। इसके बाद CCTV में वह गिरती हुई दिख रही है।

दोस्त से मिलने जाने की कहकर निकली थी

मृतका के परिजन ने बताया कि वह घर पर अपने किसी दोस्त से मिलने जाने की कहकर निकली थी। उन्हें लगा कुछ देर में आ जाएगी, लेकिन जब पुलिस ने फोन कर सूचना दी तो घटना का पता लगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *