Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

टायलेट की खिड़की से भाग कैदी का अभी तक सुराग नहीं

ग्वालियर. एक बार फिर पुलिस को चकमा देकर अस्पताल के बन्दी वार्ड से एक नाबालिग बन्दी भाग गया। बीमारी के चलते मुरैना से मंगलवार की सुबह बन्दी को ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती कराया गया था। पुलिस जवान टॉयलेट के बाहर खेड़ रहे और बन्दी खिड़की का कांच निकालकर भाग गया। उस पर नजर रखने के लिये तैनपात पुलिस कर्मियों ने पहले तो अस्पताल के आसपास उसे ढूढा। लेकिन जब कहीं नहीं मिला तो अपने अधिकारियों को बताया। घटना मंगलवार दिान की है। लेकिन मुरैना पुलिस के जवान रात को कंपू थाने पहुंचे और खबर दी। पुलिस ने अभिरक्षा से भागने की एफआईआर दर्ज कर ली है।
क्या है पूरा मामला
मंगलवार की सुबह मुरैना पुलिस बाल सुधार गृह में चोरी के मामले में बंद 17 वर्षीय राज ;बदला हुआ नामद्ध को इलाज के लिए लेकर ग्वालियर के श्र।भ् ;जयारोग्य अस्पतालद्ध पहुंची थी। बंदी की हालत खराब थी। उसे बुखारए उल्टी हो रही थी। यहां उसे जेल वार्ड में भर्ती कराया गया था। मंगलवार की दोपहर 3 बजे के लगभग बंदी टॉयलेट गया। उसकी सुरक्षा में तैनात 2 पुलिसकर्मी बाहर खड़े निगरानी करते रहे। पर जब काफी देर तक बंदी टॉयलेट से बाहर नहीं निकला तो पुलिस कर्मियों को संदेह हुआ। उन्होंने पास जाकर देखा तो टॉयलेट में अंदर कोई नहीं था। उसकी टॉयलेट की खिड़की का कांच हटाकर बंदी भाग गया था। इसके बाद पुलिस जवानों के होश उड़ गए। तत्काल दोनों ने बंदी की छानबीन शुरू की। पुलिस जवानों ने उसे श्र।भ् से लेकर बस स्टैंड तक तलाश कियाए लेकिन कहीं नहीं मिला। इसके बाद शाम को पुलिस कर्मियों ने मुरैना जिले के RI  (रक्षित निरीक्षक) को सूचना दी।
क्ंपू थाने से भागे बन्दी का अभी तक सुराग नहीं
अभी कुछ दिन पूर्व ही कंपू थाने से एक वारंटी भी भाग गया था। जिसका अभी तक पुलिस कोई सुराग नहीं लगा सकी हे। ऐसा बताया जाता है कि वारंटी को आबकारी के मामले में पुलिस ने पकड़ा था। रातभर हवालात में रखा और सुबह उसे टॉयलेट के लिये बाहर निकाला। इसी वक्त संतरी भी टॉयलेट करने लगा तभी मौका मिलते ही वारंटी भाग गया था। संतरी पीछे भागा, लेकिन वांरटी अधिक तेज भागा और निकल गया। उसका अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *