कैसर पहाड़ी पर लूटा लॉ स्टूडेंट को, लूट करने वाले 6 बदमाश थे, 15 हजार नगद, सोन की चैन और मोबाइल लूटें
ग्वालियर. कोरोना से अनलॉक के साथ लूट, चोरी की घटनायें होने लगी है, रविवार की रात कर्फ्यू के दौरान मोटरसाईकिल पर भाई के साथ घूमकर आ रहे लॉ स्टूडेंट को अन्य 3 बाइक पर सवार आधा दर्जन बदमाश मारपीट कर मोबाइल, नगदी और सोने की चेन लूट कर ले गये हैं। बदमाशों ने छात्र को गाली देने का आरोप लगाकर रोका था। घटना कैंसर पहाडी पर रात 11 बजे की है। घटना के बाद छात्र ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर स्थिति का संभाला। कर्फ्यू में लूट करने के बाद लुटेरे आसानी से निकल गये।
क्या है पूरा मामला
शहर के ललितपुर कॉलोनी में रहने वाला 23 वर्षीय उदय पुत्र अर्जुन भारद्वाज वकालत की पढाई कर रहा है। अभी वह स्स्ठ फाइनल ईयर में हैं। रविवार की रात वह अपने भाई प्रतीक के साथ बाइक से कैंसर हिल्स होकर शिवपुरी लिंक रोड तक घूमने गए थे। लौटते समय जब वह वापस कैंसर हिल्स पर पहुंचे तो 3 बाइक पर सवार आधा दर्जन बदमाशों ने उनको ओवरटेक कर रोक लिया। बाइक रोकते ही बदमाशों ने छात्र और उसके भाई पर आरोप लगाया कि उनके साथ जो बाइक चल रही थी उसने हमें गाली दी है। छात्र ने बतया कि वह अकेले ही थे और उनके साथ कोई बाइक नहीं थी। इस पर बदमाशों ने गालियां देते हुए दोनों से मारपीट कर दी। मारपीट के बाद उन्हें बंधक बनाकर 15 हजार रुपए कैशए मोबाइलए गले से सोने की चेन करीब 50 हजार रुपए की लूटकर भाग गए। बदमाशों के भागने के बाद छात्र ने पीछा करते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस भी मौके पर पहुंची और घेराबंदी कीए लेकिन कोई सफलता नहीं मिली है।
यह लुटेरे की बाइक का नम्बर
लूट के शिकार छात्र ने पुलिस को बताया कि ज बवह बदमाशों का पीछा करि रहे थे तो एक बदमाश की बाइक का नम्बर उन्होंने देख लिया था जो एमपी07 एनई 2590 है। छात्र ने मोटरसाईकिल का नम्बर पुलिस अधिकारियों को बता दिया है। लूट के मामले की जांच कर रही कंपू थाना पुलिस व थाना प्रभारी एसआई हेमंत पाटिल का कहना है कि जब रजिस्ट्रेशन नम्बर तलाश किया तो वह बाइक किसी डबरा निवासी राकेश कुशवाह के नाम पर है। अब पुलिस राकेश की तलाश कर रही है।
अनलॉक होते ही बढ़ी घटनायें
एक जून से अनलॉक होते ही बदमाश सक्रिय हो गये हैं। शहर में वाहन चोरी, चोरी और लूट की घटना शुरू हो गयी है। अनलॉक के 21 में चोरी की 60 घटनायें, 7 लूट या लूट के प्रयास व 4 हत्यायें हो चुकी है। बदमाश अनलॉक में पुलिस चुनोती देते नजर आ रहे हैं।

