Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

मप्र में घर व बिल्डिंग बनाने के लिए पेड़ लगाना अनिवार्य- सीएम शिवराज सिंह

भोपाल. विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने एक बड़ी व महत्वपूर्ण घोषणा की है। सीएम ने कहा कि अब राज्य में घर या बिल्डिंग बनाने के लिए पेड़ लगाना जरूरी होगा। निवाड़ी जिले में अंकुर अभियान की शुरूआत के मौके पर सीएम ने यह ऐलान किया। बता दें कि यह नियम सभी नगर निगम, नगर पालिका और नगर और ग्राम पंचायतों में लाग होगा। शिवराज सरकार ने सरकारी योजना के तहत बनने वाले मकानों के लिए भी यह नियम लागू किया है।
इस दौरान सीएम ने कहा कि यह कोई बड़ा काम नहीं है। अपने मकान के आसपास या फिर नगर निगम, नगर पालिका के पार्क में या फिर सरकारी स्कूलों में पौधारोपण किया जा सकता है। सीएम शिवराज ने कहा कि इस फैसले को जल्द ही कानूनी तौर पर अमली जामा पहना दिया जाएगा। सीएम ने आगे कहा कि घर बनाने में थोड़ा बहुत पर्यावरण प्रभावित होता है इसलिए पेड लगाकर लोग उसकी भरवाई करें।
सीएम शिवराज सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विश्व पर्यावरण दिवस पर अंकुर अभियान की शुरूआत की। सीएम ने इस दौरान कहा कि हम सिर्फ पेड़ नहीं लगा रहे बल्कि ऑक्सीजन प्लांट लगा रहे है। हमें अपने लिए और अपनों के लिए इस धरती के लिए पेड़ लगाने चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *