Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण का आयोजन

ग्वालियर. राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय ग्वालियर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति पं. साहित्यकुमार नाहर एवं प्रभारी कुलसचिव डॉ. सुनील पावगी सहित विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने पौधारोपण किया। पौधारोपण से पूर्व कुलपति ने सभी को पर्यावरण दिवस की शुभकामनाए देते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में पर्यावरण के प्रति सजग रहने की अत्यंत आवश्यकता है। समाज को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता आदि के प्रति जागरूक करना हम सभी का सामाजिक एवं नैतिक दायित्व है।
इस अवसर पर प्रभारी कुलसचिव ने भी सभी को शुभकामनाए देते हुए आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संयोजन कार्यक्रम अधिकारी मनीष करवडे़ द्वारा किया गया।कार्यक्रम में कुलपति, प्रभारी कुलसचिव, प्रो. रंजना टोणपे, डॉ. गौरी प्रिया, डॉ. पारूल दीक्षित, विवेक पाण्डेय सहित विश्वविद्यालय के कर्मचारीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का आयोजन कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *