कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लोग घरों में रहे अलर्ट करने के लिये निकाला फ्लैग मार्च
ग्वालियर. आज शाम 6 बजे एसपी अमित सांघी सहित पूरा स्टाफ जिसमें सभी थाने के टीआई, सीएसपी, एएसपी फूलबाग चौराहा पर एकत्रित हुए यह मौका था शहर के लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के अलर्ट करने के लिये पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च का।
शहर के मार्गो से निकलता हुआ
एएसपी सत्येन्द्रसिंह तोमर ने बताया कि फ्लैग मार्च फूलबाग चौराहा पर एसपी अमित सांघी, एएसपी सुमन गुर्जर, हितिका वॉसल, सीएसपी रवि भदौरिया, आत्माराम शर्मा, आरएन पचौरी, नागेन्द्र सिकरबार, डीएसपी त्रिपाठी, नरेश अन्नोटिया, विक्रम कनपुरिया और शहर के थाने के टीआई सहित अपने वाहनों के साथ मौजूद रहें। फ्लैग मार्च फूलबाग चौराहा से प्रारंभ होकर ठाठीपुर, मुरार, हजीरा, किलागेट से फूलबाग से नदी गेट, इन्दरगंज चौराहा, दौलतगंज से महाराज बाड़ा से होता हुआ एसपी कार्यालय पर संपन्न हुआ।
अब पुलिस सख्ती के मूड में हैं
इस तरह शक्ति प्रदर्शन का मतलब है कि अब पुलिस शहर में सख्ती बरतने जा रही है। सड़कों पर बिना कारण घूमकर संक्रमण को बढ़ावा देने वाले लोगों पर पुलिस सख्ती से पेश आएगी। पुलिस ने सख्ती शुरू भी कर दी है। लगातार शहर में पुलिस चालान की कार्रवाई कर रही है। लोगों को खुली जेल की सजा दी गई थी।
