गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पीपीई किट पहनकर जाना मरीजों का हाल, इस समय राजनीति न करें

दतिया. इस समय राजनीति न करें। सेवा का मौका आया है। जनता की सेवा करें यह बात मप्र के सरकार के प्रवक्ता और गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने उस वक्त कहीं जब वह कोविड मरीजों से मिलकर वापिस आये थे। उन्होंने पीपीई किट को हटाते हुए कहीं कि देश में विपदा का वक्त चल रहा है। ऐसे सभी को मिलकर देशवासियों की सेवा करनी चाहिये।
क्या है पूरा मामला
उन्होंने प्रदेश में कोविड बढ़ते मरीजों पर ब्रेक लगने की बात भी कही। उन्होंने बताया कि बीते 24 घंटों में प्रदेशभर मरीजों का रिकवरी रेट बढ़ा है। 13 हजार से अधिक लोग भर्ती हुए है। 14 हजार से अधिक ठीक हुए है। उन्होंने बताया कि भर्ती और रिकवरी मरीजों में करीब 500 का अंतर आ रहा है। इससे पहले वे मरीजों के पास च्च्म् किट पहनकर पहुंचे और मरीजों का नामए पता पूछा और उपचार के दौरान कोई असुविधा होने के बारे में बातचीत की।मरीजों ने अपनी.अपनी बात गृह मंत्री डॉ मिश्रा को बताई। डॉ मिश्रा ने मेडिकल अफसरों को बारी.बारी से समस्या सुनकर तत्काल हल करने का फरमान भी सुनाया। उल्लेखनीय है कि यह दूसरा मौका जब गृह मंत्री डॉ मिश्रा एक सप्ताह में कोविड मरीजों से मिलने कोविड वार्ड में पीपीई किट पहनकर पहुंचे।
मप्र सरकार पर उठाये सवाल पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ने
उल्लेखनीय है कि पिछले रोज लहार से कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री डॉ. गोविंदसिंह ने प्रदेश सरकार को कोविड महामारी में लोगों की मौत पर घेरा था। उन्होंने मीडिया के समक्ष सवाल खड़े किये थे। पीएम नरेन्द्र मोदी पर तंज कसा था। सीएम शिवराजसिंह चौहान के बारे में घोषणावीर सीएम कहा था। पूर्वमंत्री गोविंद सिंह ने कहा था कि मुख्यमंत्री छाती पीट पीट कर हर युवा को 1 मई से कोरोना वैक्सीन लगाये जाने का दावा कर रहे थे। यह दावे की पोल खुल गयी। पूरे मप्र में यही हाल है। झूठ बोलकर मप्र की जनता को गुमराह कर रहे हैं। इन्हीं सवालों के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सीधे और सटीक शब्दों में जवाब दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *