गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा  मप्र सरकार के प्रवक्ता बने

भोपाल. गृह, जेल और संसदीय कार्यमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को राज्य सरकार ने नई जिम्मेदारी सौंपी है। वे राज्य शासन के अधिकृत प्रवक्ता होंगे। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके आदेश आज जारी कर दिए है इसके बाद प्रदेश में किसी भी विभाग की व्यवस्था और जिम्मेदारी के तौर पर मिश्रा के बयान अधिकृत माने जाएंगे।
नरोत्तम मिश्रा पूर्व में भी यह जिम्मेदारी निभा चुके
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें खासतौर पर मीडिया के समक्ष सरकार के पक्ष रखने के लिए अधिकृत किया है। मंत्री नरोत्तम मिश्रा पूर्व में भी यह जिम्मेदारी निभा चुके है और वे कैबिनेट की बैठक की ब्रीफिंग पहले भी करते रहे है और पिछले एक साल से सरकार का पक्ष उन्होंने मजबूती से रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *