इंदौर में 7 मई तक लगाया गया जनता कर्फ्यू

इंदौर. बढ़ते कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए इंदौर में 7 मई तक जनता कर्फ्यू लगा दिया गया है। यह जानकारी इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने दी और बताया कि यह फैसला आज क्राइसिस मैनेजमेंट के साथ हुई बैठक में लिया गया। इस दौरान जिले में सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं ही चालू रहेंगी और नियमों का पालन कराया जा सके इसलिए संबंधित अधिकारियों को भी निर्देश दे दिए गए है।
इंदौर में 7 मई तक जनता कर्फ्यू लगने का मतलब है कि 10 मई तक शहरवासियों को कड़े प्रतिबंध में ही रहना होगा क्योंकि शुक्रवार, शनिवार और रविवार को सप्ताहांत लॉकडाउन रहता है। जानकारी के अनुसार इस बार जनता कर्फ्यू के दौरान रेस्टोरेंट-होटल से होम डिलेवरी पर भी छूट नहीं दी जाएगी हालांकि लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दवाइयों की दुकानों को पहले की तरह ही खोलने की इजाजत रहेगी। वहीं किराना दुकानों को पहले की तरह ही 12 बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है।
इधर युवाओं को छात्रों की तरफ से जिले के लिए एक हेल्प लाइन सेंटर की भी स्थापना की गई है इसके माध्यम से ऑनलाइन, इंजेक्शन, बेड और लैब की जानकारी मिल सकेगी इसके लिए 0731485004 हेल्प लाइन नंबर पर फोन करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *