उप्र के डिप्टी सीएम कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल में हुए भर्ती

उत्तर प्रदेश. यूपी के कोरोना पॉजिटिव डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डिप्टी सीएम कुछ दिनों पहले कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद होम आइसोलेशन में थे। मंगलवार दोपहर जब उनकी तबीयत बिगड़ने लगी तो उन्हें पीजीआई के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी।
डिप्टी सीएम ने ट्वीट कर कहा कि मुझे विश्वास है कि आप सभी की शुभकामनाओं से यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में कोरोना के खिलाफ जंग जीता जा सकेगा। ईश्वर की अनुकम्पा से मैं स्वस्थ होकर पुनः दोगुनी ऊर्जा से सम्पूर्ण प्रदेशवासियों की सेवा में तत्पर हो सकूंगा।
बता दें कि यूपी के उपमुख्यमंत्री निदेश शर्मा की पत्नी डॉ. जयलक्ष्मी शर्मा पहले से ही पीजीआई लखनऊ में भर्ती है। 21 अप्रैल को डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और उनकी पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी जिसके बाद से डिप्टी सीएम होम आईसोलेट हो गए थे जबकि उनकी 53 वर्षीय पत्नी डॉ. जयलक्ष्मी शर्मा को सांस लेने में तकलीफ के चलते पीजीआई में भर्ती कराया गया था। डिप्टी सीएम की पत्नी जयलक्ष्मी लखनऊ यूनिवर्सिटी के अर्थशास्त्र विभाग में सहायक प्रोफेसर के पद पर तैनात है और इसकी जानकारी भी डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने ट्वीट करके दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *