प्लाज्मा रैकेट का खुलासा-JAH के अफसरों की नाक के नीचे वार्ड बॉय, ICU अटेंडर कर रहे थे प्लाज्मा की कालाबाजारी

ग्वा्लियर। जिले में फैली कोरोना महामारी के दौरान एसपी ग्वालियर अमित सांघी,  को गोपनीय सूचना मिल रही थी कि जिले में रेमडेसिविर इंजेक्शन वप्ला ज्माि की बढ़ती आवश्योकता को देखते हुए कुछ लोगों द्वारा रेमडेसिविर इंजेक्शन व प्लाज्मा की कालाबाजारी की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा एएसपी शहर दक्षिण श्रीमती हितिका वासल को उक्त सूचना की तस्दीाक कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।
27 अप्रैल  को एएसपी शहर दक्षिण को सूचना प्राप्तत हुई कि एक गिरोह द्वारा जेएएच हॉस्पिटल के ब्ल्ड बैंक में रखे गये प्लाज्मा की कालाबाजारी की जा रही है। जिसमें जेएएच हॉस्पिटल का स्टालफ भी सम्मिलित है। एएसपी सिटी साउथ द्वारा थाना प्रभारी झांसीरोड़ मिर्जा आसिफ वेग को गिरोह से संपर्क कर प्लाज्मा की कालाबाजारी करने वालों का पर्दाफाश करने हेतु निर्देशित किया। थाना प्रभारी झांसीरोड़ द्वाराकोरोना संक्रमित के परिजन बनकर प्लाज्मा  उपलब्ध कराने वाले एजेंट से संपर्क स्थापित किया गया। एजेंट से बातचीत में 20 हजार रूपये में प्लाज्मा खरीदने का सौदा तय हुआ। एजेन्ट द्वारा प्लाज्मा उपलब्ध कराने के लिये डॉक्टर का पर्चा भी मांगा गया। थाना प्रभारी झांसीरोड़ द्वारा एजेन्ट को पर्चा भेजने पर उसने बताया कि 27 अप्रैल को उसका एक आदमी प्लाज्मा लेकर आपको मांडरे की माता के पास मिलेगा। थाना प्रभारी झांसीरोड़ मय पुलिस बल के सादा वर्दी में एजेंट के बताये समय पर मांडरे की माता के पास पहुंचे,  जहां एक व्यक्ति प्लाज्मा  लिये उनका इंतजार कर रहा था। पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को प्लाचज्माी सहित धरदबोचा। पकड़े गये र्व्यक्ति ने पूछताछ में बताया कि वह जेएएच हॉस्पिटल में वार्डवॉय का काम करता है। तलाशी लेने पर उसके पास से प्लाज्मा  का सर्टिफिकेट भी मिला जो कि सुपर स्पेयशलिटी हॉस्पिटल जेएएच में भर्ती मरीज विजिता शाक्य के नामक मरीज का था। जबकि पर्चे में लिखे नाम का कोई भी मरीज सुपर स्पेमशलिटी हॉस्पिटल जेएएच में भर्ती हुआ ही नहीं था। पुलिस द्वारा पकड़े गये वार्डवॉय की निशादेही पर सौदा करने वाले एजेंट को भी मौके से ही पकड़ लिया। प्लाज्मा बैचने वाले इस गिरोह द्वारा जाली दस्तारवेज तैयार कर जेएएच ब्लड बैंक से प्लाज्मा लेकर कोरोना महामारी के समय नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाने वाला प्लाज्मा लाचार व्यक्तियों को 20.30 हजार रूपये में बैचा जा रहा था।थाना झांसीरोड़ पुलिस द्वारा गिरफ्तार दोनों आरोपियों के विरूद्ध अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध कर उनसे पूछताछ की जा रही है। ग्वालियर पुलिस द्वारा के नेतृत्व में कार्य करते हुए विगत वर्ष दिसंबर में भी अमानक प्लाज्मा  बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर उन्हे जेल पहुंचाया गया था।
एएसपी हितिका वॉसल ने बताया कि पिछले काफी दिनों प्लाज्मा बेचने का काम कर रहे थे काफी दिनों पुलिस इनका पीछा कर रही थी अभी तक यह 10 से अधिक लोगों को प्लाज्मा बेच चुके है। पुलिस ने शुभम गौतम और अनिल तोमर को गिरफ्तार किया है जिसमें धारा 420, 467 और आपदा प्रबंधन की धारा के तहत कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *