पूरा शहर लॉकडाउन की जद में फिर भी कोरोना फैल रहा है

ग्वालियर. शहर चारों से कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिये लॉक कर दिया गया है मुरार से लेकर विक्की फैक्ट्री तक और हजीरा से लेकर गिरवाई नाके पर शहर पूरी तरह से लॉकडाउन हैं। सड़कों पर पुलिस एक पैर से खड़ी हुई है कैसे भी कोरोना की चैक ब्रेक हो जाये फिर लोग कहां मानने वाले हैं। कोई कोई बहाना करके निकल पड़ते हैं। ऐसे पुलिस को यह मामूल करना थोड़ा कठिन होता है कि कौन जरूरतमंद है और कौन लोग फालतू सड़कों पर भटक रहे हैं।
महाराज बाड़ा
ग्वालियर शहर हृदयस्थल महाराज बाड़े को जिला प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त से चारो ओर से लॉक कर दिया है जिससे बाड़े से निकलने वालों की संख्या न कि बराबर है और इससे लॉकडाउन का भी मजबूत से पालन हो रहा हैं।
इंदरगंज चौराहा
इस चौराहे पर जिला न्यायालय है जहां पर पूरे शहर से लोग पहुंचते हैं और यहीं से जयारोग्य चिकित्सालय के लिये भी निकलते हैंए यहीं से बाड़ेए दालबाजार के लिये भी आते हैं। हालांकि पुलिस पिकैट लगाकर बराबर चैकिंग कर रही है। इस डर से काफी वाहनों का पर नियंत्रण रहता हैं।
स्टेशन बजरिया मार्ग
ट्रेनों की आवाजाही होने पर ही सवारियां अधिकतर निकलती हैए बाकी तो स्टेशन परिसर में सन्नाटा छाया हुआ रहता है।
फूलबाग चौराहा
फूलबाग चौराहा से मुरारए किलागेटए हजीरा और सिटीसेंटर जैसे महत्वपूर्ण इलाकों को जोड़ता है इसलिये अधिकतर वाहनों का यहीं से निकलना होता है।
गोला का मंदिर पर छाया सन्नाटा
गोला का मंदिर चौराहा पर शहर की चारों दिशाओं के वाहनों का निकलना होता है लेकिन इसके बाद भी वहां पर शांति है। वहां बसों का निकलना न के बराबर है एक दो करके वाहन निकल रहे हैं। मुरार से हजीरा के लियेए स्टेशन भिण्ड और मुरैना के निकलने वालों की भीड़ रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *