ठगों ने स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी बताकर 40 से अधिक किसानों के खाते उड़ा दिये रूपये
ग्वालियरण् राज्य साइबर पुलिस ने 2 शांतिर ठगों को गिरफ्तार किया है इनमें से एक पिछले वर्ष झारखण्ड के जामताड़ा में ठगी की ट्यूशन लेकर आया है और इसके बाद उसने यहां आकर ठगी शुरू कर दी। आरोपी ने अंचल के 40 से अधिक गांव के किसानों को आयुष्मान कार्ड बनाने का झांसा दिया और इसके लिये थम्ब इम्प्रेशन लेकर लाखों रूपये खाते से उड़ा लिये। दोनों आरोपी भिण्ड के निवासी है। पुलिस को इनके बैंक अकाउंट से 7 से 8 लाख रूपये मिले हैं।
राज्य साइबर पुलिस जोन ग्वालियर एसपी सुधीर अग्रवाल के निर्देशन में राज्य साइबर पुलिस जोन ग्वालियर ने कार्यवाही की है। पकड़े गये ठग अमन और राकेश है। इनमें से एक अमन पिछले वर्ष झारखण्ड के जामताड़ा में ठगी के गुर सीखकर आये थे। एसपी सायबर सुधीर अग्रवाल ने बताया कि यह ठग अन्य साइबर अपराधों की तरह ऑनलाइन ठगी नहीं करते थे। यह सामने आकर वारदात का अंजाम देते थे । यह डिजिटल पेमेंट के लिये बनाये गये एईपीएस (आधार इनबिल्ड पेमेंट सिस्टम) को टारगेट करते हैं।
ऐसे देते थे ठगी का अंजाम
दोनों ठग ग्वालियर चम्बल अंचल के 30 से 40 गांव के आधा सैकड़ा किसानों से लाखों रूपये ठग चुके हैं। इन्हें पता था कि सभी बैंक खातों से आधार लिंक है। यह गांव में पहुंचकर वहां खुद का स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी बताकर आयुष्मान कार्ड बनाने के लिये गांव के लोगों को तैयार करते थे और इसके बाद कार्ड बनाने के लिये उनका थम्ब इम्प्रेशन मशीन पर लते ही उनके खाते का साफ कर देते थे। इतनी चालाकी से यह काम करते थे कि किसानों को पता ही नहीं चलता था।
आरोपी पकड़ने वालों को आ रहा पसीना
दोनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश करने से पहले कोविड टेस्ट कराया है। एक आरोपी कोविड पॉजिटिव निकला है। उसको पकड़ने वाली टीम, पूछताछ करने वाले अफसर अब घबरा रहे हैं। उनको एसी ऑफिस में भी पसीना आ रहा है।
