कोरोना काल में हमारा सिपाही 45डिग्री सैल्यिस में तैनात है हमें इनका सम्मान करना चाहिये-डॉ. नरोत्तम मिश्रा

ग्वालियर. हमारा सिपाही पिछले एक साल 45 डिग्री सैल्यिस में शहर के बीच चौराहों पर खड़ा होकर आपकी सेवा कर रहा है और आपको कोरोना से बचाने के लिये लड़ रहा है इसलिये पुलिस बल के सम्मान का ध्यान रखना चाहिये। अभी पिछले दिनों एक मामला दिल्ली का सामने आया था इसी तरह की कार्यवाही मप्र पुलिस को भी करना चाहिये जिससे पुलिस कर्मियों से अभद्रता करने वालों ऐसे लोगों को हवालात की हवा खिलानी चाहिये, जिससे अभद्रता करने वालों को सबक मिले, यह बात मप्र के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ग्वालियर पुलिस कन्ट्रोल रूम आयोजित पुलिस अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कहीं।
रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वालों पर रासुका लगे
जैसे एसपी अमित सांघी ने गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को बताया कि आज दोपहर में रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने के आरोप में एक श्योपुर के एक युवक को 2 इलेक्शन के साथ गिरफ्तार किया है तो इस संबंध गृहमंत्री श्री मिश्रा ने कहा है कि ऐसे लोगों पर रासुका की कार्यवाही की जाना चाहिये।
कांग्रेस का कोरोना में केवल ट्वीट करने में योगदान है. नरोत्तम मिश्रा
गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने विधायक प्रवीण पाठक के उस दावे पर खड़े किए सवाल जिसमें उन्होंने उड़ीसा से ग्वालियर के लिए 5 टैंकर ऑक्सीजन उपलब्ध कराए जाने का दावा करते हुए मध्यप्रदेश सरकार से ऑक्सीजन के परिवहन के इंतजाम किए जाने की मांग उठाई थी।प्रवीण पाठक के ट्वीट के आधार पर कमलनाथ ने भी शिवराज सिंह चौहान से उड़ीसा से परिवहन कर 5 टैंकर ऑक्सीजन ग्वालियर लाए जाने की मांग की थी।
इस पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहाए अगर कमलनाथ जी को इतनी चिंता है एतो वे खुद स्वयं के व्यय पर एउड़ीसा से ऑक्सीजन के टैंक लाकर ग्वालियर को देते तो मैं खुद उनको माला पहना कर स्वागत करता गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा। गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने विधायक प्रवीण पाठक के उस दावे पर खड़े किए सवाल जिसमें उन्होंने उड़ीसा से ग्वालियर के लिए पांच टैंकर ऑक्सीजन उपलब्ध कराए जाने का दावा करते हुए मध्य प्रदेश सरकार से ऑक्सीजन के परिवहन के इंतजाम किए जाने की मांग उठाई थीए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *