शशि थरूर ने शेयर की सुमित्रा महाजन के निधन की फैक न्यूज, ताई ने जमकर लगाई फटकार

इन्दौर. अपने निधन की फर्जी खबरों पर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने चुप्पी तोड़ी है श्रीमति महाजन ने इसके लिये न्यूज चैनलों को जमकर फटकाई लगाई है। उन्होंने कहा है कि आखिर न्यूज चैनल बिना सच्चाई पता किये ऐसेी खबर कैसे चला सकते हैं? क्या उन्होंने इन्दौर प्रशासन से खबर की सच्चाई पता करने की कोशिश की? आपको बता दें कि हल्का बुखार आने के बाद सुमित्रा महाजन ने अपना कोरोना टेस्ट कराया था। उनकी कोविड-19 रिपोर्ट निगेटिव आई थी। उनकी तबियत में अब सुधार बताया जा रहा हैं।
महाजन ने पूछी ऐसी भी क्या जल्दी थी
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष के निधन की खबर गुरूवार की रात को सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।जिसकी शुरूआत कुछ हद तक कांग्रेस सांसद शशि थरूर के पोस्ट के बाद हुई। थरूर ने लिखा था कि पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमति सुमित्रा महाजन जी हमारे बीच नहीं रहीं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए महाजन ने कहा ‘‘मेरी भतीजी ने शशि थरूर के ट्वीट का खण्डंन किया, लेकिन बिना पुष्टि के इस तरह की खबरें फैलाने की क्या जल्दबाजी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *