18 साल से ज्यादा उम्र के लोग 28 अप्रैल से करा पाएंगे वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन

नई दिल्ली. देश में 1 मई से वैक्सीनेशन का तीसरा चरण शुरू हो रहा है इसके तहत 18 साल से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण शुरू होगा। इस बीच जनता के लिए राहत भरी खबर है। 18 से अधिक उम्र का व्यक्ति के लिए वैक्सीन रजिस्ट्रेशन 28 अप्रैल से शुरू होगा। कोविन वेबसाइट और आरोग्य सेतु एप पर रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है। कोरोना टीकाकरण के तीसरे चरण के संबंध में स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने ट्वीट कर जानकारी दी और लिखा कि 1 मई से 18 साल के ऊपर के सभी लोगों का वैक्सीनेशन किया जाएगा।
इधर हरियाणा के जींद शहर के पीपी सेंटर में कोरोना वायरस की 1710 वैक्सीन चोरी होने का मामला सामने आया है। स्वास्थ्य निरीक्षक राम मेहरा वर्मा ने कहा कि अलमारियों के ताले टूटे है। 1270 कोविशील्ड और 440 कोवैक्सीन चोरी हुई है। कम फाइलें भी चोरी हुई है अब इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। शहर के डीआईजी ने कहा कि हम सीसीटीवी फुटेज देख रहे हैं, ये किसी जानकार का कम लग रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *