छत्तीसगढ़ में 10वीं बोर्ड की परीक्षा भी रद्द व 12वीं बोर्ड की परीक्षा स्थगित

रायपुर. कोरोना महामारी की दूसरी लहर के भीषण प्रकोप को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने 10वीं बोर्ड की परीक्षा को रद्द कर दी है और 12वीं बोर्ड की परीक्षा आगामी आदेश तक स्थगित कर दी है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी माध्यमिक शिक्षा मडल की 10वीं बोर्ड परीक्षा नहीं ली जाएगी। परीक्षार्थियों को दिए गए ऑनलाइन असेसमेंट के आधार पर विषय वार अंक देकर छात्र और छात्राओं को पास किया जाएगा।
स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने बताया कि सीबीएसई ने भी 10वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द की है इसके अलावा अन्य राज्यों के बोर्ड की परीक्षाएं भी स्थगित हो चुकी है इसलिए फिलहाल छत्तीसगढ़ की 10वीं बोर्ड की परीक्षा भी रद्द कर दी गई है।
प्रदेश में 10वीं में चार लाख 61 हजार और 12वीं में 2 लाख 86 हजार परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे है। बता दें कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर की वजह से देशभर में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा प्रभावित हुई है। इसके पहले छत्तीसगढ़ में 10वीं बोर्ड की परीक्षा 15 अप्रैल से होनी थी पहले तो राज्य सरकार ने 10वीं की परीक्षा स्थगित कर दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *