ग्वालियर में 1213 नए संक्रमित, 31 की मौत

ग्वालियर. बुधवार को ग्वालियर में कुल संक्रमित का आंकड़ा 31 हजार पार हो गया है। अब शहर बेहद ही खतरनाक हालात में पहुंच चुका है। सैंपल देने पहुंच रहे लोगों में हर तीसरा व्यक्ति संक्रमित निकल रहा है। बुधवार को भी 1213 नए संक्रमित ग्वालियर में मिले है साथ ही 31 संक्रमित की मौत हुई है इनमें से 23 ग्वालियर के है। लगातार मोत का आंकड़ा भी बढता जा रहा है यही कारण है कि कलेक्टर ग्वालियर ने कोरोना कर्फ्यू को 30 अप्रैल रात 12 बजे तक के लिए बढ़ा दिया है। प्रतिबंध में छूट वहीं है जो अभी मिल रही है सिर्फ गली मोहल्ले की किराना दुकान जरूर सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक खोलने की नई छूट दी गई है साथ ही शादियों के लिए वहीं 50 सदस्य और पहले एसडीएम को सूचना देने की शर्त लागू है।
कोरोना वायरस की दूसरी लहर पहली लहर से ज्यादा खतरनाक होती जा रही है। अप्रैल 2021 तो आम लोगों पर कहर बनकर टूट रहा है। अप्रैल महीने ने पिछले सभी महीनों के रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए है। लगातार कोविड पॉजिटिव की संख्या बढ़ती जा रही है। ग्वालियर में कोविड संक्रमित के आंकड़े हर दिन के साथ नए रिकॉर्ड बना रहे है। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पूरे प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू लागू है। जिला प्रशासन और पुलिस सड़कों पर समझाइश के साथ सख्ती भी बरत रही है इसके बाद भी कोरोना संक्रमित कम होने का नाम नहीं ले रहे है। बुधवार को 3700 सैंपल में से 1213 नए संक्रमित मिले है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *