मप्र में 30 अप्रैल तक जनता कर्फ्यू बहुत सख्ती से लागू होगा- सीएम शिवराज सिंह

भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा है कि प्रदेश भर में 30 अप्रैल तक जनता कर्फ्यू बहुत सख्ती से लागू किया जाएगा। सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक, खेल, शेक्षणिक, सार्वजनिक कार्यक्रम और मनोरंजन की गतिविधियां आयोजित करने के लिए लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध रहेगा। कोविड के इलाज के लिये संसाधन लगातार बढ़ाये जा रहे है पर संक्रमण की कड़ी को तोड़ना आवश्यक है तभी हम जीत पायेंगे।
30 अप्रैल तक पूरे मनोयोग और इच्छाशक्ति के कर्फ्यू का पालन करें इसके लिये पूरी सख्ती की जाएगी। सफाई, दवाई और कड़ाई तभी मध्य प्रदेश जीतेगा कोरोना से लड़ाई। 1 मई से 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को निशुल्क टीका लगाया जाएगा। सीएम शिवराज ने आगे कहा कि प्रदेशभर में कोरोना वॉलंटियर्स की संख्या अब 1 लाख पार कर गई है। वॉलंटियर्स सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कोविड नियंत्रण में जन-जागरूकता के कार्यों में अहम योगदान दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *