जीवन रक्षक पर सख्त पहरा-रेमडेसिविर इंजेक्शन पर 2 अधिकारी, 6 कर्मचारी, 8सीसीटीवी कैमरे और 2 ताले में रखे गये

ग्वालियर. मप्र में रेमडेसिविर इंजेक्शन चोरी का मामला सामने आने के बाद ग्वालियर में प्रशासन सतर्क हो गया है। यहां रेमडेसिविर की सुरक्षा में 2 अधिकारी, 6 कर्मचारी, 3 सीसीटीवी और हर दरवाजे पर 2-2 ताले लगाये गये हैं। इस समय देश में इंजेक्शन को लेकर किल्लत है, इसलिये भी यह और कीमती हो जाता हे। हाल ही में भोपाल में रेमडेसिविर इंजेक्शन की चोरी का मामला भी सामने आया था। इसलिये भी जहां यह रखा गया है वहां की कड़ी निगरानी है अधिकारी पल-पल की जानकारी ले रहे हैं।
ग्वालियर संभाग के इंजेक्शन यहीं रखे गये
मप्र सरकार ने ग्वालियर-चम्बल संभाग के लिये कुल 2400 इंजेक्शन भेजे गये हैं। जिसमें ग्वालियर को कुल 1152 इंजेक्शन मिले हैं। सरकारी अस्पतालों में भर्ती मरीजों को डॉक्टरों द्वारा बताई गयी जरूरत पर फ्री इंजेक्शन मिलेगा। जबकि प्रायवेट अस्पताल में भर्ती मरीजों को प्रत्येक इंजेक्शन का निर्धारित मूल्य रेडक्रॉस का चुकाना होगा और इसके बाद ही इंजेक्शन उनको मिल सकेगा।

अभी रेमडेसिविर की खपत

ग्वालियर में इस समय कोरोना के करीब 6800 के करीब एक्टिव केस हैं। इनमें भी करीब 500 गंभीर मरीज होंगे, जिन्हें रेमडेसिविर इंजेक्शन की जरूरत पड़ रही है। इस संख्या को देखते हुए अभी जिले में पर्याप्त संख्या में रेमडेसिविर इंजेक्शन है। आसानी से मरीजों को मिल सकते हैं। अगर सामान्य मरीज इसके लिए आपा-धापी ना करे, तो इन इंजेक्शनों की किल्लत नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *