अस्पताल से भागा कोविड मरीज, ऑटो में बैठकर सीधा घर पहुंचा फिर परिजन घर लेकर पहुंचे

ग्वालियर. कोरोना संक्रमित मरीज इलाज से घबराकर अस्पताल से भागकर घर पहुंच गया। घर पर कोरोना पेशेंट को देखकर सभी आश्चर्यचकित हो गये। डर लगा, कहीं अस्पताल वाले पुलिस को सूचना न दे दें। परिजन तत्काल मरीज को लेकर वापिस अस्पताल पहुंचे। घटना मुरार कोविड़ हॉस्पिटल की हैं। पेशेंट को लगातार समझाया जा रहा है।
क्या है पूरा मामला
ग्वालियर के हजीरा निवासी 58 वर्षीय राजेश कुमार ;बदला हुआ नामद्ध को हल्की खांसी होने पर 2 दिन पहले उन्होंने कोरोना टेस्ट कराया था। मंगलवार की रात आई सैंपल की जांच रिपोर्ट में राजेश संक्रमित मिले। उनको परिजन ने मुरार कोविड हॉस्पिटल में भर्ती कराया। संक्रमित आने के बाद से ही राजेश घबराए हुए थे। हॉस्पिटल जाने के लिए आनाकानी कर रहे थे। उनका कहना था कि अब उनका अंतिम समय आ गया है। अब तो उनको उनके पैतृक गांव छोड़ दिया जाए।परिजन ने उनको रात को कोविड हॉस्पिटल में भर्ती कराया और घर लौट आए। बुधवार की सुबह देखाए तो राजेश वापस घर लौट आए। उनको देखकर परिवार के सदस्य नाराज हुए। उनको समझाया कि वह कोविड हॉस्पिटल में भर्ती रहेंगेए तो ज्यादा अच्छा रहेगा। किसी तरह समझाकर परिजन उन्हें वापस मुरार कोविड हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। यहां वापस कोविड वार्ड में भर्ती कराया। हालांकि इस दौरान शिकायत नहीं हुई है।

ऑटो में बैठकर पहुंचे घर और भी लोग बैठे थे

अस्पताल से भागने के बाद राजेश मुरार हॉस्पिटल चौराहा पर खड़ी ऑटो में सवार हुए थे। हजीरा तक वह ऑटो में ही सवार होकर आए हैं। रास्ते में ऑटो चालक ने कुछ सवारी बैठाई और उतारी भी हैं। अब कोविड पेशेंट के संपर्क में आकर अन्य लोगों को भी संक्रमण हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *