जेएएच के सुपर स्पेशिलिटी में मरीज की मौत, परिजनों ने अव्यवस्था की पोल खोली, हंगामे के बाद डॉक्टरों ने पुलिस बुलाई
ग्वालियर. कोरोना से संक्रमित आगरा के मरीज को इंसुलिन न मिलने से शुगर बढ़ गई। परिजनों ने जब अपने पैसों से इंसुलिन और ग्लुकोमीटर लाकर देने के बाद भी इलाज में लापरवाही की इससे मरीज की मौत हो गई। इससे नाराज परिजन वकीलों के साथ अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने पुलिस बुला ली।
कोरोना संक्रमण से ज्यादा चिकित्सा अमले की अव्यवस्था से लोगों की मौत ज्यादा हो रही है। जेएएच के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में एडवोकेट अंशु गुप्ता के आगरा निवासी ससुर एसके पोरवाल कोरोना संक्रमित हो गए थे उन्हें इलाज के लिये जेएएच में भर्ती कराया गया था। यहां उनकी हालात में सुधार हो गया था। ऑक्सीजन लेव भी अच्छा हो गया था। एडवोकेट अंशु गुप्ता के अनुसार बीते रोज उन्होंने खाना खाया लेकिन स्टाफ ने उन्हें डायबिटीज होने के बावजूद इंसुलिन नहीं दिया। यह बात ससुर ने बताई तो वे स्वयं अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बात की तो स्टाफ का कहना था कि ना तो उन पर इंसुलिन है और ना ही ग्लुकोमीटर है।
ऐसे में वह ही लाकर दे दे, दवाई व मीटर देने के बाद भी उन्होंने मरीज के इलाज में देरी की। रात को 1 बजे उन्होंने कॉल कर के बताया कि मरीज की मौत हो गई इसके बाद आशु के साथ बार एसोसियेशन के अध्यक्ष एमपीएस रघुवंशी व सचिव दिलीप अवस्थी अपने साथियों के साथ पहुंचे। यहां उन्होंने बात करने के लिए कोई जिम्मेदार नहीं मिला। ऐसे में डॉक्टरों से बात की तो माहौल गरमा गया। थोड़ी देर में भारी पुलिस बल मौके पर आ गया। यहां वकीलों ने साफ कहा कि हमें हमारे मरीज के इलाज का पर्चा व सुपुर्दगी चाहिए। जब अस्पताल प्रबंधन देने को राजी नहीं हुआ। तकरीबन दो घंटे माहौल में तनातनी के बाद मृतक के परिजन वहां से चले गए।
