विकास दुबे एनकाउंटर केस में पुलिस के खिलाफ सबूत नहीं मिला, क्लीनचिट

कानपुर. उत्तर प्रदेश में कानपुर शूटआउट के मुख्य आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे एनकाउंटर केस में यूपी पुलिस को क्लीनचिट सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित रिटायर्ड जस्टिस की कमेटी ने दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि एनकाउंटर केस में यूपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोई सबूत नहीं पाए। सुप्रीम कोर्ट ने एक याचिका पर 19 अगस्त को जांच के लिए रिटायर्ड जस्टिस बीएस चौहान की अगुआई में तीन सदस्यीय कमेटी बनाई थी। करीब 8 माह की जांच में कमेटी को कोई गवाह नहीं मिला जिससे यह साबित हो सके कि विकास दुबे का एनकाउंटर फेक था। जांच कमेटी में पूर्व डीजीपी केएल गुप्ता और हाईकोर्ट के पूर्व जज शशिकांत अग्रवाल भी थे, इसके तीनों सदस्यों के नामों का प्रस्ताव राज्य की योगी सरकार ने दिया था।
क्यों एनकाउंटर पर उठे थे सवाल
बिकरू शूटआउट केस में तीन दिन में चार और 8 दिन में 6 एनकाउंटर हुए, 10 जुलाई 2020 की सुबह कानपुर से 17 किलोमीटर पहले भौंती में गैंगस्टर विकास दुबे का एनकाउंटर किया गया था। इससे पहले 9 जुलाई को उसके करीबी प्रभात झा का कानपुर में और बऊआ दुबे का इटावा में एनकाउंटर हुआ था। 8 जुलाई को विकास का राइट हैंड और शार्प शूटर अमर दुबे हमीरपुर में मारा गया। चारों के एनकाउंटर में लगभग एक जैसी थ्योरी सामने आई कि वे पुलिस पर हमला कर भागने की कोशिश कर रहे थे इससे पहले विकास के मामा प्रेम प्रकाश पांडे और सहयोगी अतुल दुबे का 3 जुलाई को ही एनकाउंटर हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *