रेमडेसिविर के ग्वालियर व जबलपुर के 50-50 बॉक्स व भोपाल के 57 बॉक्स लेकर पहुंचा

ग्वालियर. रेमडेसिविर इंजेक्शन की किल्लत से जूझ रहे इंदौर सहित मध्य प्रदेश के लिए मंगलवार का दिन राहतभरा रहा। रेमडेसिविर इंजेक्शन की एक बडी खेप दोपहर में इंदौर एयरपोर्ट पर उतरी। 312 बॉक्स में करीब 15 हजार इंजेक्शन बैंगलुरू से लेकर स्टेट प्लेन इंदौर पहुंचा। जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने इंजेक्शन के बंटवारे के संबंध में बताया कि प्रदेश को रेमडेसिविर की खेप मिली है जिसे 7 संभागों के मेडिकल कॉलेज और स्वास्थ्य विभाग में आवश्यकतानुसार वितरित किया गया है।
संभागायुक्त डॉ. पवन शर्मा ने बताया कि पहले की तरह ही स्टेट प्लेन और हेलीकॉप्टर से रेमडेसिविर करे इंदौर से अन्यत्र पहुंचाया जा रहा है। रेमडेसिविर की इस खेप में इंदौर को 56 रेमडेसिविर इंजेक्शन के बॉक्स मिले है। इसमें 17 बॉक्स इंदौर मेडिकल कॉलेज, 5 बॉक्स खंडवा मेडिकल कॉलेज और 34 बॉक्स इंदौर स्वास्थ्य विभाग को दिए गए है। एडीएम अजय देव शर्मा एयरपोर्ट पर व्यवस्था के लिए मौजूद रहे।
क्या फायदा है रेमडेसिविर इंजैक्शन के
कोरोना संक्रमित को केवल रेमडेसिविर इंजेक्शन देने से उसकी सेहत में कोई बदलाव नहीं होता है लेकिन संक्रमण की शुरूआत में लक्षण सामने आना की स्टेज में स्टेरॉयड दावा के साथ रेमडेसिविर इंजेक्शन देने पर मरीज को आराम मिलता है लेकिन गंभीर और अति गंभीर श्रेणी के संक्रमित मरीज को स्टेरॉयड के साथ रेमडेसिविर देने से उकसी सेहत में कोई सुधार नहीं होता। इस श्रेणी के मरीजों में स्टेरॉयड दवा भी बेअसर होती है। कोविड संक्रमित एक मरीज को 4 से 10 इंजेक्शन तक लगाए जाते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *