तिघरा ले जाकर ऑटो सवार 4 युवक ने महिला को बंधक बनाकर गैंगरेप किया

ग्वालियर. एक महिला को चार युवकों ने लिफ्ट का ऑफर देकर बंधक बनाया और ऑटो में डालकर तिघरा ले गए। यहां उसके साथ गैंगरेप किया, जब महिला ने विरोध किया तो उसकी आंखों में मिर्ची झोंक दी। आरोपी उसे तड़पता छोड़कर भाग गए। घटना 14 अप्रैल शाम की है, पीडि़त महिल गुरूवार रात को पुलिस के पास पहुंची पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को हिरासत में भी लिया है साथ ही शुक्रवार दोपहर 3 बजे कंपू थाना में बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।
क्या है पूरा मामला
कंपू थाना क्षेत्र के गुढ़ी निवासी 35 वर्षीय रानी (बदला हुआ नाम) ने एक हलवाई सहित चार लोगों पर लिफ्ट देने के बहाने तिघरा ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म करने और विरोध पर आंखों में मिर्ची झोंकने की शिकायत की है। महिला ने बताया कि वह बुधवार शाम को एलईडी टीवी खरीदने के लिए बाजार जा रही थी तभी रास्ते में उसे हलवाई राजाराम मिला। वह ऑटो में था और उसने मुझे लिफ्ट देने के लिए कहा मैं उसे पहले से जानती थी इसलिए लिफ्ट ले ली। कुछ ही दूरी पर पहुंचने के बाद उसमें चालक के अलावा दो युवक और सवार हो गए। कुल चार युवक थे इन्होंने महिला को ऑटो में बंधक बना लिया साथ ही उसे लेकर तिघरा के जंगल में पहुंचे। यहां बारी-बारी से चारों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने विरोध किया तो उसे सबक सिखाने के लिए आरोपी ने मिर्ची उसकी आंखों में झोंक दी। आरोपी उसे वहीं तड़पता छोड़कर भाग गए। किसी तरह वह वहां से निकलकर बाहर आई। महिला ने पहले पानी से आंखों को धोया औ उसके बाद अपने घर पहुंची। डरी और सहमी महिला गुरूवार रात को कंपू थाना पहुंची और पुलिस ने शुक्रवार दोपहर को इस मामले में चार आरोपियों पर मामला दर्ज किया है। दो आरोपी राजाराम व छबराम पकड़े गए है शेष दो आरोपी मोनू और टिल्लू अभी फरार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *