पुलिस ने बैरीकेड लगाकर दाल बाजार सील किया
ग्वालियर. शहर के व्यस्ततम दाल बाजार को पुलिस ने बेरीकेड लगाकर आज सुबह से बंद कर दिया। यहां राशन लेने के लिये लोडिंग वाहन सुबह से लॉकडाउन में भी जाम लगा रहे थे। वहीं शहर में चौराहों पर इंतजाम देखने सुबह से एसपी अमित सांघी भी भ्रमण कर रहे है
एसपी अमित सांघी आज सुबह शहर का भ्रमण करने शहर की सड़कों पर निकले, उन्होंने कोतवाली और इंदरगंज थाना पुलिस को पहले ही निर्देशित किया था कि राशन लेने के नाम पर दाल बाजार में दाम के हालात ना बने ऐसे में दाल बाजार को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। यहां बेरीकेड लगाकर वाहनों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई। सघन बाजारों में पुलिस भी तैनात की गई है जिससे बाजारों में दुकाने न खुले इसके बाद भी गली मोहल्लों में दुकानें खुलने की शिकायतें लगातार मिल रही है।
24 घंटे में 30 एफआईआर
जानकारी के अनुसार जिले में मालिक न लगाने वाले व लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 30 लोगों पर एफआईआर की गई है इनके खिलाफ धारा 188 के तहत कार्रवाई की गई है।
