पूरे उत्तर प्रदेश में रविवार को लॉकडाउन
उत्तर प्रदेश. देश में कोरोना की स्थिति भयावह हो रही है इस बीच उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। रविवार को पूरे उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन रहेगा और यह ग्रामीण के साथ ही शहरी क्षेत्र में भी लागू होगा। इस दौरान जरूरी सेवाओं की छूट रहेगी। मास्क पहनने पर पूरे यूपी में सख्ती रहेगी। पहली बार बगैर मास्क नहीं पहनने पर 1000 रुपए चालान बनेगा इसके बाद दूसरी बार पकड़ाए जाने पर 10000 रुपए का आर्थिक दंड वसूला जाएगा।
वहीं राजधानी दिल्ली में शुक्रवार रात से वीकेंड कर्फ्यू का ऐलान किया गया है। रात 10 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक दिल्ली में सब कुछ बंद रहेगा लेकिन इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी। ऐसा ही ऐलान राजस्थान सरकार ने किया है। यहां शुक्रवार शाम 6 बजे से वीकेंड कर्फ्यू लागू हो जाएगा। जरूरी सेवाओं को छूट रहेगी। वहीं बिहार से सूचना मिली है कि यहां भी हालात बिगड़ते जा रहे है।
